Lok Sabha Elections 2019: संबित पात्रा के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वाड ने दर्ज किया मामला

sambit patra. भाजपा के पुरी लोकसभा से उम्मीदवार संबित पात्रा के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वायड ने मामला दर्ज किया है।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Thu, 18 Apr 2019 10:28 AM (IST) Updated:Thu, 18 Apr 2019 10:28 AM (IST)
Lok Sabha Elections 2019: संबित पात्रा के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वाड ने दर्ज किया मामला
Lok Sabha Elections 2019: संबित पात्रा के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वाड ने दर्ज किया मामला
पुरी, जासं। भाजपा के पुरी लोकसभा से उम्मीदवार संबित पात्रा के खिलाफ फ्लाइंग स्क्वायड ने मामला दर्ज किया है। उनके खिलाफ चुनाव प्रचार में अपने वाहन पर देवी-देवताओं के पोस्टर लगाने का आरोप है।

इसके साथ ही उन पर देवी-देवताओं के नाम पर वोट मांगने का आरोप लग चुका है। समुद्रकुल थाना में यह मामला दर्ज हुआ है। संबित पात्रा की गाड़ी पर लगे पोस्टर में लिखा है जगन्नाथ जी ने बुलाया है और मोदी जी ने भेजा है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा अपने चुनाव प्रचार में एक तरफ से मुद्दा बना लिया है कि भगवान जगन्नाथ जी ने उन्हें बुलाया है और मोदी जी ने उन्हें यहां भेजा है। 

chat bot
आपका साथी