Farrukhabad Lok Sabha Election Result: फर्रुखाबाद सीट पर भाजपा के मुकेश ने चुनाव जीता

Farrukhabad Lok Sabha Election Result 2019 फर्रुखाबाद से भाजपा के मुकेश राजपूत विजेता बने हैं। बसपा के मनोज अग्रवाल दूसरे और कांग्रेस के सलमान खुर्शीद तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Publish:Sun, 19 May 2019 06:11 PM (IST) Updated:Sat, 25 May 2019 11:07 AM (IST)
Farrukhabad Lok Sabha Election Result: फर्रुखाबाद सीट पर भाजपा के मुकेश ने चुनाव जीता
Farrukhabad Lok Sabha Election Result: फर्रुखाबाद सीट पर भाजपा के मुकेश ने चुनाव जीता

नई दिल्ली, जेएनएन। Farrukhabad Lok Sabha Election Result: फर्रुखाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के मुकेश राजपूत 569880 वोट पाकर विजेता बने हैं। बसपा के मनोज अग्रवाल 348178 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता सलमान खुर्शीद 55258 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तकर प्रदेश राज्य में, फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से मुकेश राजपूत का निर्वाचन हुआ। उन्हें 406195 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने रामेश्वर सिंह यादव को 150502 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 60.15 प्रतिशत वोट पड़े।

जनपद का इतिहास ताम्रयुग काल तक का मिलता है। कंपिल क्षेत्र में हुई खोदाई के दौर में मिले बर्तन हस्तिनापुर में मिले अवशेषों से मिलते जुलते हैं। महाभारत काल में भी जनपद को महत्वपूर्ण स्थान रहा है। कांपिल्य जो आज कंपिल के नाम से जाना जाता है कभी पांचाल राज्य की राजधानी हुआ करता था। द्रोपदी का जन्म यहीं होना माना जाता है और यहीं पर उनका स्वयंवर भी हुआ था। द्रोपदी कुंड आज भी विद्यमान है।

जैन तीर्थांकर कपिल देव का जन्म भी यहीं होने के मान्यता है। जनपद में स्थित संकिसा में भगवान बुद्ध के स्वर्गावतरण की भी मान्यता है। प्रतिवर्ष हजारों विदेश श्रद्धालु यहां बौद्ध स्तूप के दर्शन को आते हैं। शहर फर्रुखाबाद की स्थापना नवाब मोहम्मद खां बंगश ने वर्ष 1747 में नवाब फर्रुखसियर के नाम पर की थी।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में जनपद ने प्रमुखता से भागीदारी की। सैकड़ों लोगों को अंग्रेजों ने फांसी चढ़ा दिया। अंतिम नवाब तफज्जुल हुसैन खां को 1857 में मुल्कबदर कर उनकी मर्जी के अनुसार मक्का भेज दिया गया। वहीं उनकी मृत्यु हुई। द्वितीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक यहां कई बार आए। आजादी के बाद से अब तक 17 बार हो चुके लोकसभा चुनाव व उपचुनाव में सात बार यहां कांग्रेस ने बाजी मारी।

समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया अपनी कर्मभूमि फर्रुखाबाद से वर्ष 1962 में सांसद चुने गए थे। जनता पार्टी के दौर में दयाराम शाक्य ने दो बार संसद में जनपद का प्रतिनिधित्व किया। कांग्रेस नेता खुर्शीद आलम खां और उनके पुत्र सलमान खुर्शीद यहां से सांसद चुने गए और केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान पाया। भाजपा से साक्षी महाराज दो बार सांसद रहे। वर्तमान में भाजपा के मुकेश राजपूत यहां से सांसद हैं। यहां की जनता आम तौर पर स्वच्छ छवि के नेता को ही पसंद करती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी