सम्भल से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क होंगे सपा के प्रत्याशी, पार्टी ने जताया भरोसा
सम्भल व मुरादाबाद लोकसभा सीट से कुल चार-चार बार सांसद व विधायक रह चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क पर भरोसा जताते हुए लगातार दूसरी बार अपना प्रत्याशी बना दिया है।
सम्भल, जेएनएन। शतरंज की बिसात की तरह सजी सम्भल लोकसभा क्षेत्र की सीट पर शुक्रवार को समाजवादी पार्टी ने पहली चाल खेल दी है। सम्भल व मुरादाबाद लोकसभा सीट से कुल चार-चार बार सांसद व विधायक रह चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क पर भरोसा जताते हुए लगातार दूसरी बार अपना प्रत्याशी बना दिया है। राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी माने जाने वाले डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को टिकट मिलने के बाद इस सीट पर अब लड़ाई निश्चित पर तौर पर रोचक दिखेगी। अब बाकी राजनीतिक दलों पर भी मजबूत प्रत्याशी लड़़ाने का दबाव बन चुका है।
मूल रूप से दीपा सराय के रहने वाले डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क पहली बार वर्ष 1974 से 1977 तक विधायक रहे। इसके बाद वह वर्ष 1977 से 1980, वर्ष 1985 से 1989 तथा वर्ष 1989 से 1991 तक विधायक रहे। इसके बाद मुलायम ङ्क्षसह यादव की सरकार में वह कैबिनेट मंत्री भी रहे। इसके बाद उन्होंने वष्र 1996 में लोकसभा का चुनाव मुरादाबाद से लड़ा तथा सांसद बने। वर्ष 1998 में वह दोबारा तथा 2004 में 14वीं लोकसभा में भी सांसद बने। वर्ष 2009 में उन्होंने सम्भल सीट से बसपा से चुनाव लड़ा और सांसद बन गए। यानी तीन बार सपा से और एक बार बसपा से वह सांसद हुए। पिछले चुनाव में उन्होंने सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा और दूसरे स्थान पर रहे। अब एक बार फिर वह सम्भल सीट से सपा उम्मीदवार के तौर पर किस्मत आजमाएंगे।
मनोयोग से कार्य करें कार्यकर्ता
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सम्भल सीट पर गठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर सपा से डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी डॉ. बर्क के लिए जुटें और मनोयोग से काम करें। सम्भल की सीट सपा के खाते में डालने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।
फिरोज खां, सपा जिलाध्यक्ष सम्भल
अब कांग्रेस और भाजपा पर मजबूत उम्मीदवार उतारने का बढ़ा दबाव
सम्भल लोकसभा सीट पर प्रत्याशी घोषित करने में सपा ने बाजी मार ली है। इस सीट पर अभी तक न तो कांग्रेस ने प्रत्याशी की घोषणा की है और न ही भाजपा ने। पिछले चुनाव में भाजपा के सत्यपाल सैनी ने सपा प्रत्याशी के तौर पर लड़े डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क को तकरीबन 5000 वोट के अंतर से हराकर यह सीट कब्जाई थी। हालांकि कांग्रेस इस सीट पर पांचवें स्थान पर रही थी और उसके प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम को महज 16034 मत ही मिले थे। ऐसे में कांग्रेस को इस सीट पर मुकाबले के लिए मजबूत उम्मीदवार उतारने का पूरा दबाव भी है।
मुरादाबाद लोकसभा सीट
वर्ष 1996
डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क-सपा-242030
संदीप-बीजेपी-240145
वर्ष 1998
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क-सपा-289484
विजय बंसल-बीजेपी-253003
वर्ष 2004
डॉ.शफीकुरर्हमान बर्क-सपा-218079
चंद्र विजय-बीजेपी-182239
सम्भल लोकसभा सीट
वर्ष 2009
डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क-बसपा-207422
इकबाल महमूद-सपा-193958