Lok Sabha Election 2019: जमानत पर घूम रही है कांग्रेस पार्टी : केशव प्रसाद मौर्य

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य महराजगंज और श्रावस्ती में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sat, 04 May 2019 10:14 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 08:49 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: जमानत पर घूम रही है कांग्रेस पार्टी : केशव प्रसाद मौर्य
Lok Sabha Election 2019: जमानत पर घूम रही है कांग्रेस पार्टी : केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ, जेएनएन। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। इन पार्टियों के शासन काल में भ्रष्टाचार का बोलबाला था। कांग्रेस अध्यक्ष, उनकी मम्मी और जीजा जमानत पर घूम रहे हैं। जिन्होंने भ्रष्टाचार के बीज बोए वह आज ईमानदारी का पेड़ उगाने की बात कर रहे हैं। 

वह महराजगंज और श्रावस्ती में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में शनिवार को आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। कहाकि सपा-बसपा का बेमेल गठबंधन 23 मई को टूट जाएगा। जो अपने पिता व चाचा का नहीं हुआ वह आमजन का क्या होगा। चुनाव परिणाम के बाद नकली बुआ से भी रिश्तों में खटास आ जाएगी। सपा नेता मुलायम ङ्क्षसह यादव ने तो संसद में ही मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनने का आशीर्वाद दे दिया। मौर्य ने कहाकि जिस दिन देश से गरीबी हट गई, उसी दिन सपा, बसपा व कांग्रेस का सफाया तय है। सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गोली का जवाब भाजपा सरकार ने गोला से दिया। आतंकवाद से सिर्फ 56 इंच के सीने वाला ही लड़ सकता है। आप वोट कमल के फूल पर देंगे, आतंकवादी पाकिस्तान में मारे जाएंगे। मोदी के नेतृत्व में अगले पांच सालों में देश 100 साल आगे बढ़ जाएगा। 

 

केशव ने सपा व बसपा को समाप्त पार्टी बताते हुए उनकी नीतियों पर हमला बोला। कहा कि मायावती कहती हैं कि वोट ट्रांसफर हुआ तो गठबंधन को फायदा होगा। उन्हें यह पता होना चाहिए कि चुनाव का समय है और आदर्श आचार संहिता प्रभावी है। ऐसे में ट्रांसफर, पोङ्क्षस्टग पूरी तरह बंद है। नरेंद्र मोदी अगड़ा, पिछड़ा व गरीब की त्रिवेणी हैं। विरोधियों को जाति के समीकरण पर हमारा मोदी भारी पड़ रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस में समझौता था कि हम दिल्ली लूटे तुम यूपी लूटो। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी