Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019: BJP के गोपाल जी ठाकुर 267979 वोटों से जीते, NOTA तीसरे नंबर पर

Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019 दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को 267979 वोटों से पराजित किया।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Mon, 20 May 2019 01:16 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 09:55 AM (IST)
Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019: BJP के गोपाल जी ठाकुर 267979 वोटों से जीते, NOTA तीसरे नंबर पर
Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019: BJP के गोपाल जी ठाकुर 267979 वोटों से जीते, NOTA तीसरे नंबर पर

नई दिल्ली, जेएनएन। Darbhanga Lok Sabha Election Result 2019: दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी की ओर से गोपाल जी ठाकुर ने राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को 267979 वोटों से हरा दिया है। गोपाल जी ठाकुर को कुल 586668 वोट मिले जबकि राजद के अब्दुल बारी सिद्दीकी को 318689 वोट मिले। बीएसपी से मोहम्मद मुख्तार 11255 वोट मिले और वो चौथे नंबर पर रहे। तीसरे नंबर पर NOTA का स्थान रहा, लोगों ने NOTA को 20468 वोट दिए।

वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, दरभंगा लोकसभा क्षेत्र से कीर्ति आज़ाद का निर्वाचन हुआ। उन्हें 314949 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने मो अली अशरफ फातमी को 35043 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 55.45 प्रतिशत वोट पड़े।

पान, मखाना, मछली और आतिथ्य सत्कार के लिए दुनिया में विख्यात है दरभंगा। दरभंगा महाराज को भारत वर्ष का सबसे बड़ा जमींदार कहा जाता है। उन्होंने जनकल्याण में कई कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, तिरहुत रेलवे, अशोक पेपर मिल आदि की स्थापना कराई। एक समय मिथिलांचल का यह क्षेत्र तंत्र साधना के लिए भीविख्यात था। यहीं से मखाना देश और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाता था। बाबा नागार्जुन की धरती भी रहा हैदरभंगा। कीर्ति आजाद पहली बार भाजपा से 1999 में सांसद बने। इसके बाद 2009 और 2014 में उन्होंने जीत हासिल की। वहीं, राजद के अली अशरफ फातमी 1991 में पहली बार सांसद बने।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी