Lok Sabha Election 2019: देश को कांग्रेस ने 55 सालों तक लूटा : रघुवर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को 55 साल कांग्रेस ने लूटा और अब राज्य को 14 साल से झामुमो लूट रहा है।

By SunilEdited By: Publish:Thu, 09 May 2019 04:04 PM (IST) Updated:Thu, 09 May 2019 04:04 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: देश को कांग्रेस ने 55 सालों तक लूटा : रघुवर
Lok Sabha Election 2019: देश को कांग्रेस ने 55 सालों तक लूटा : रघुवर

धनबाद, जेएनएन। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुरुवार को निरसा के पांड्रा में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस व झामुमो को निशाने पर रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को 55 साल कांग्रेस ने लूटा और अब राज्य को 14 साल से झामुमो लूट रहा है। झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर 500 करोड़ से ज्यादा की जमीन खरीदी है। हमारी सरकार फिर बनी तो लालू यादव जैसे जेल में है वैसे ही होटवार जेल में हेमंत सोरेन और तिहाड़ जेल में राहुल और सोनिया गांधी बंद होंगे। इसलिए यह सारे लोग शोर मचा रहे हैं। मुझे पता है कि भाजपा की सरकार इन्हें जेल भिजवा कर रहेगी तो यह महागठबंधन कर रहे हैं। शोर मचा रहे हैं 2019 का जनादेश नए भारत का निर्माण करेगा।

रघुवर ने कहा जयचंद और मीर जाफर की औलाद यह कांग्रेस पार्टी कहती है कि सेना बालाकोट जाकर पेड़ों पर बम गिराया। आज ही इटली की एक पत्रकार ने खबर छापी है कि बालाकोट में 120 से 170 आतंकवादी मारे गए थे। उस एयर स्ट्राइक में जख्मी हुए 45 आतंकियों का अभी इलाज चल रहा है। ऐसे गद्दार पार्टियों के खिलाफ हमें भी सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। हम इन पर बैलेट बम चलाएंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में निरसा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने 70 हजार वोट की बढ़त ली थी। इस बार दो लाख वोटों से भाजपा को बढ़त दिलाएं, ताकि ऐसे नकली गांधी खानदान का खात्मा किया जा सके। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी