Lok Sabha Election 2019: बसपा ने जाजपुर की कोरई विस सीट से किन्नर काजल को मैदान में उतारा

Lok Sabha Election 2019 बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने जाजपुर जिला के कोरई विधानसभा क्षेत्र से किन्नर काजल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

By Edited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 04:26 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 04:27 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: बसपा ने जाजपुर की कोरई विस सीट से किन्नर काजल को मैदान में उतारा
Lok Sabha Election 2019: बसपा ने जाजपुर की कोरई विस सीट से किन्नर काजल को मैदान में उतारा
भुवनेश्वर, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने जाजपुर जिला के कोरई विधानसभा क्षेत्र से किन्नर काजल नायक को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। काजल को उम्मीदवार बनाए जाने पर किन्नर समाज ने स्वागत किया है। ओडिशा किन्नर महासंघ ने काजल नायक को समर्थन देने का ऐलान किया है।

संघ की अध्यक्ष मीरा परीडा ने कहा बीएसपी ने काजल को टिकट देकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। बाकी दलों को भी अब किन्नरों की राजनीतिक भागीदारी पर विचार करना चाहिए। इस अवसर पर मेनका, माधुरी मां, स्वीटी किन्नर, सचिव साधना मिश्र, सचिव मेघना साहू आदि उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी