Lok Sabha Election 2019: BJP बोली, सजायाफ्ता को खुश रखेगा RJD का मेनिफेस्टो

Lok Sabha Election 2019. राजद के चुनाव घोषणापत्र पर भाजपा ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आदिवासियों को एक बार फिर झांसा देने की फिराक में हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 11:47 AM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 11:47 AM (IST)
Lok Sabha Election 2019: BJP बोली, सजायाफ्ता को खुश रखेगा RJD का मेनिफेस्टो
Lok Sabha Election 2019: BJP बोली, सजायाफ्ता को खुश रखेगा RJD का मेनिफेस्टो

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाडेय ने राजद के चुनाव घोषणापत्र पर तंज कसा है। पांडेय ने कहा कि राजद के मेनिफेस्टो पर कभी अमल नहीं होता, हर बार छल होता है। इसलिए इस बार राज्य की जनता राजद को सिर्फ तिलांजलि ही नहीं देगी बल्कि पिंडदान भी करेगी। मंगल पांडेय ने कहा कि राजद का घोषणापत्र झारखंडवासियों के विकास के लिए नहीं, बल्कि सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को खुश करने के लिए है।

पांडेय ने कहा कि एक सजायाफ्ता के इशारे पर राजद एक बार फिर जल, जंगल और जमीन की दुहाई देकर आदिवासियों को झांसा देने का काम कर रहा है। लेकिन इस बार राज्य की जनता राजद के मायाजाल में फंसने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राजद का घोषणा पत्र निजी स्वार्थ और झारखंड का दोहन करने की मानसिकता से प्रेरित है। एक दशक तक राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने खुशहाल झारखंड को न सिर्फ बदहाल बनाने का काम किया बल्कि झारखंड के कई जिलों में बेजुबान पशुओं का चारा भी खाने का काम किया। तब पति-पत्नी को आदिवासियों की याद नहीं आई।

चुनाव बाद राजद की दुकान पूरी तरह से बंद हो जाएगी

पांडेय ने कहा कि अब जब झारखंड में राजद समाप्त हो चुका है तो  अचानक उन्हें झारखंड की चिंता सताने लगी है। उन्होंने कहा कि लोस चुनाव बाद झारखंड में राजद का कोई नाम लेने वाला नहीं बचेगा। चुनाव बाद राजद की दुकान पूरी तरह से बंद हो जाएगी। जो कुछ बचे हुए लोग हैं, वे भी विकास के साथ जुड़ जाएंगे।  

भाजपा में शामिल हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने सभी को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में शशि वर्मन, अखिलेश कुमार, तरुण सिंह, सुनील सिंह, मनोज सिंह, शशि शेखर, प्रमोद कुमार, रिशु सिंह, मोहित सिंह, गोलू कुमार, वाहिद अंसारी, विशाल सिंह, चंदन चौहान, अशोक मुन्ना, गोपाल सिंह, रितेश सिंह, करमा उरांव, सिद्धार्थ सहित अन्य शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू और सह मीडिया प्रभारी संजय जायसवाल भी उपस्थित थे।

चुनाव में बूथ स्तर तक जिम्मेदारी संभालेगी भाजपा महिला मोर्चा

लोकसभा चुनाव में भाजपा महिला मोर्चा की टीम बूथ स्तर पर तैनात होगी। गुरुवार को भाजपा महिला मोर्चा की बैठक में संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने इस बाबत महिला मोर्चा को टास्क सौंपा। महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों से भी यह अपेक्षा की गई कि वे चुनाव के दौरान मंडल और बूथ स्तर पर प्रवास करें और डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाएं। प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने पदाधिकारियों को जिलों में प्रवास के लिए बूथस्तरीय लिस्ट तैयार करने का निर्देश दिया। बैठक में महामंत्री दीपक प्रकाश, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री काजल प्रधान, उपाध्यक्ष सोनी हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष अर्चना सिंह, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सीमा पात्रा, पूनम प्रकाश, सोशल मीडिया संयोजक रेणु तिर्की समेत अन्य लोग उपस्थित थे। 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

chat bot
आपका साथी