LokSabha Election :भाजपा मंत्री के बेतुके बोल, कांग्रेसियों के लिए बोली ये बात

यमुनानगर की अनाजमंडी में सीएम मनोहर लाल की विजय संकल्प रैली थी। इसमें केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कांग्रेस के नेताओं के लिए विवादित बयान दिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Publish:Wed, 03 Apr 2019 07:33 PM (IST) Updated:Wed, 03 Apr 2019 08:27 PM (IST)
LokSabha Election :भाजपा मंत्री के बेतुके बोल, कांग्रेसियों के लिए बोली ये बात
LokSabha Election :भाजपा मंत्री के बेतुके बोल, कांग्रेसियों के लिए बोली ये बात

पानीपत/यमुनानगर, [पोपीन पंवार]। लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही नेताओं के बोल भी बेतुके होने लगे हैं। आरोप प्रत्यारोप में नेता विपक्षियों के लिए बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं। फरीदाबाद से भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बिलासपुर में सीएम मनोहर लाल की विजय संकल्प रैली में विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को बम के साथ बांध कर फेंकना चाहिए।

बिलासपुर की नई अनाज मंडी में भाजपा की जिला स्तरीय विजय संकल्प रैली हुई। इसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर भी मौजूद थे। मंच से केंद्रीय मंत्री कृष्ण लाल गुर्जर ने कहा कि कांग्रेस को सत्ता में तो आना ही नहीं है, इसलिए कभी गरीबी हटाओ तो कभी दूसरे वादे लोगों से कर रहे हैं। 55 साल में कांग्रेस को देश की गरीबी हटाने से किसने रोका था।

कांग्रेसी नेताओं को बम के साथ बांधकर गिराएंगे: कृष्ण पाल गुर्जर
केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा वायु सेना पाकिस्तान में घुस कर आतंकवादियों को ढेर किया। कांग्रेस उस पर भी सवाल उठाती है। पूछ रहे हैं कि सेना ने कितने आतंकी मारे। सेना का काम लाशों को गिनना नहीं होता हैं। अगली बार कांग्रेस नेताओं को बम के साथ बांध कर गिराएंगे। तब उन्हें पता चल जाएगा कि लाशें कैसे गिनी जाती है। 

पहले भी दिए विवादित बयान
गोवा में सरकार बनाने के कांग्रेस के प्रयासों पर सांसद कृष्ण पाल गुर्जर ने राहुल गांधी की आलोचना की थी। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का खलनायक बताया था।

chat bot
आपका साथी