कर्नाटक में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का भाजपा को मिल रहा फायदा: जावड़ेकर

राहुल गांधी के दौरे का आज तीसरा दिन है। आज वह रायचूर में एक दरगाह पर भी पहुंचे, जहां चादर चढ़ाकर जीत की दुआ मांगी। इससे पहले रविवार को उन्‍होंने मंदिर दर्शन किया था।

By Tilak RajEdited By: Publish:Mon, 12 Feb 2018 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 12 Feb 2018 06:58 PM (IST)
कर्नाटक में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का भाजपा को मिल रहा फायदा: जावड़ेकर
कर्नाटक में राहुल गांधी के चुनाव प्रचार का भाजपा को मिल रहा फायदा: जावड़ेकर

नई दिल्‍ली, एएनआइ। कांग्रेय अध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक के दौरे पर हैं। यहां विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। राहुल ने कर्नाटक से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। इसका जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि राहुल का कर्नाटक में चुनाव प्रचार करना भारतीय जनता पार्टी के लिए अच्‍छा है, हम उसका स्‍वागत करते हैं।

जावड़ेकर ने कहा, 'कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक में हैं। हम राज्‍य में उनका स्‍वागत करते हैं, क्‍योंकि जब भी वह किसी राज्‍य में चुनाव प्रचार करते हैं, वहां कांग्रेस की हार और भारतीय जनता पार्टी की जाती होती है।' बता दें कि पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने जमकर प्रचार किया था। राहुल ने दावा किया था कि कांग्रेस ही इस बार गुजरात में विजय दर्ज करेगी। लेकिन गुजरात में एक बार फिर भाजपा ने जीत दर्ज की।

राहुल गांधी के मंदिर में दर्शन को लेकर भी जावड़ेकर ने कटाक्ष किया। उन्‍होंने कहा, 'राहुल अब मंदिरों में भी काफी जा रहे हैं। इधर उनकी पार्टी के विज्ञापनों में भी केसरिया रंग नजर आ रहा है, जो पहले नहीं दिखता था। दरअसल, पहले वह छद्म-धर्मनिरपेक्षवादी थे, अब वे हिंदुत्‍व का झूठा चोला पहने नजर आ रहे हैं। लेकिन जनता समझती है कि चुनाव प्रचार के लिए राहुल क्‍या खेल कर रहे हैं और सच्ची भक्ति क्‍या होती है।

राहुल गांधी के दौरे का आज तीसरा दिन है। आज वह रायचूर में एक दरगाह पर भी पहुंचे, जहां चादर चढ़ाकर जीत की दुआ मांगी। इससे पहले रविवार को उन्‍होंने मंदिर दर्शन किया था। इसको लेकर भाजपा ने कटाक्ष भी किया था। कहा जा रहा है कि गुजरात की तरह कर्नाटक में भी कांग्रेस हिंदू और मुस्लिम दोनों को साधने में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि कर्नाटक में इसी साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल राज्‍य में कांग्रेस की ही सरकार है और पार्टी की पूरी कोशिश है कि यहां की सत्‍ता उनके हाथ से ना छिने। इसलिए राहुल गांधी भी कमर कस कर राजनीतिक मैदान में उतरे हैं।

यह भी पढ़ें: मोहन भागवत के सेना वाले बयान पर बवाल, राहुल गांधी ने कहा- बयान अनुचित

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में राहुल गांधी की 'चाय-पकौड़ा' पार्टी, रोजगार पर पीएम को फिर घेरा

chat bot
आपका साथी