Jharkhand Assembly Election 2019: 'रेप इन इंडिया' का बयान देकर फंस गए राहुल, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

यूं तो झारखंड विधानसभा चुनाव के दाैरान विवादित बयानों को सूची बनाई जाए तो वह काफी लंबी होगी। लेकिन राहुल गांधी का रेप इन इंडिया वाला बयान तो कोहराम ही मचा दिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 11:03 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 11:03 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: 'रेप इन इंडिया' का बयान देकर फंस गए राहुल, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान
Jharkhand Assembly Election 2019: 'रेप इन इंडिया' का बयान देकर फंस गए राहुल, चुनाव आयोग ने लिया संज्ञान

धनबाद, जेएनएन। Jharkhand Legislative Assembly Election 2019 विवादित बयानों के लिए चर्चा में है। लेकिन बीच चुनाव जिस एक बयान की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 'रेप इन इंडिया' वाला बयान है। इस एक बयान ने इतना तूफान मचा रखा है कि शुक्रवार को नई दिल्ली में देश का संसद भी शोर में डूब गया। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत भाजपा की तमाम महिला सांसदों ने राहुल गांधी को घेरा और माफी मांगने की मांग की। इस बयान को हथियार बनाकर झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस को घेरने में जुट गई है।

यूं तो झारखंड विधानसभा चुनाव के दाैरान अब तक विवादित बयानों को सूची बनाई जाए तो वह काफी लंबी होगी। लेकिन, राहुल गांधी का 'रेप इन इंडिया' वाला बयान तो कोहराम ही मचा दिया। झारखंड के गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र में 12 दिसंबर 2019 को कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए 'मेक इन इंडिया' से तुकबंदी मिलाते हुए राहुल गांधी 'रेप इन इंडिया' बोल गए। उनके बोलते ही इस मुद्दे को भाजपा की तेजतर्रार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पकड़ा। इस मुद्दे के बहाने ईरानी ने शुक्रवार को संसद में राहुल गांधी की जमकर लानत-मलानत की। इस बयान को चुनाव आयोग ने भी संज्ञान लिया है। चुनाव आयोग ने गोड्डा जिला प्रशासन से राहुल गांधी के भाषण की सीडी मांगी है।

chat bot
आपका साथी