लालू का उमड़ा हेमंत प्रेम, कहा-मनोकामना पूर्ण हुई; अहंकार-पाखंड के दिन बीते Jharkhand Election Result 2019

Jharkhand Election Result 2019 चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अभी रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे हैं।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 11:41 AM (IST) Updated:Wed, 25 Dec 2019 11:42 PM (IST)
लालू का उमड़ा हेमंत प्रेम, कहा-मनोकामना पूर्ण हुई; अहंकार-पाखंड के दिन बीते Jharkhand Election Result 2019
लालू का उमड़ा हेमंत प्रेम, कहा-मनोकामना पूर्ण हुई; अहंकार-पाखंड के दिन बीते Jharkhand Election Result 2019

रांची, [जागरण स्‍पेशल]। Jharkhand Election Result 2019 चारा घोटाले के चार मामलों के सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का हेमंत सोरेन पर प्रेम उमड़ा है। लालू ने झारखंड विधानसभा चुनाव में कांग्रेस, झामुमो और राजद के महागठबंधन की भारी जीत पर हेमंत पर खुलकर प्‍यार लुटाया है। सोमवार रात को आधिकारिक तौर पर नतीजे आने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपने आफ‍िशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया- प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएं। असीम आशीष.. मनोकामना पूर्ण हुई। झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार व पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद।जोहार झारखंड।

लालू प्रसाद यादव के ट्वीट करने के बाद राजनीतिक पंडितों ने भी इसके मायने निकालने शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू को महागठंधन की इस जीत से संजीवनी मिली है। जेल की सजा भुगत रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अब नई सरकार में थोड़ी राहत मिलेगी। इससे पहले भाजपा सरकार में लालू से मिलना थोड़ा मुश्किल रहा। रांची के रिम्‍स में अपनी गंभीर बीमारियों का इलाज करा रहे लालू को लेकर बिरसा मुंडा जेल प्रबंधन ने हर शनिवार को सिर्फ तीन मुलाकातियों काे ही मिलने की इजाजत दी है। विशेष परिस्थिति में भी लालू से एकाध लोगों को मुलाकात करने की स्‍वीकृति दी जाती है।

लालू के गिरते स्‍वास्‍थ्‍य और उनसे मिलने को लेकर कई बार उनके छोटे बेटे तेजस्‍वी यादव और लालू के परिजन कड़ा पहरा की शिकायत कर चुके हैं। ऐसे में अब झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने से लालू के मुलाकातियों को राहत मिल सकती है। लालू के गिरते स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर हाई कोर्ट की इजाजत से उन्‍हें सरकारी खर्च पर अच्‍छे अस्‍पताल में दाखिल कराया जा सकता है। नई सरकार लालू के रहन-सहन और जेल मैनुअल के हिसाब से उच्‍चस्‍तरीय कैदी की सुविधा भी प्रदान कर सकती है।

भाजपा के कब्‍जे से झारखंड छिनने को बड़ी सफलता बताते हुए लालू ने इस ट्वीट के जरिये यह संदेश देने की कोशिश की है कि भाजपा के बुरे दिन शुरू हो गए हैं। लालू ने अपने ट्ववीट में संदेश दिया है कि झारखंड की तर्ज पर ही साझा संघर्ष के बूते भारतीय जनता पार्टी को हराया जा सकता है। लालू प्रसाद यादव ने इसे अपनी मनोकामना से जोड़ा है। उन्‍होंने हेमंत सोरेन को प्रिय बताते हुए असीम आशीष लुटाया।

प्रिय हेमंत! अनंत शुभकामनाएँ। असीम आशीष..

मनोकामना पूर्ण हुई।झारखंड की महान जनता ने सुनिश्चित कर दिया है कि अहंकार व पाखंड की राजनीति का हर जगह अवसान तय है। लगातार साझे संघर्ष के लिए कांग्रेस के साथियों का भी बहुत धन्यवाद।जोहार झारखंड @HemantSorenJMM @RahulGandhi @yadavtejashwi

— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) December 23, 2019

रांची के रिम्‍स में लालू प्रसाद यादव से मिलने आ रहे हेमंत सोरेन

झारखंड में भाजपा विरोधी महागठबंधन के नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्‍यक्ष हेमंत सोरेन अब से कुछ देर बाद रांची के रिम्‍स में लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंच रहे हैं। बताया गया है कि हेमंत सोरेन लालू से मिलकर उनका आशीर्वाद लेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। झारखंड में नई सरकार के ढांचे पर भी हेमंत लालू से मशविरा कर सकते हैं। झामुमो की अगुआई में कांग्रेस और राजद सरीखे सहयोगी दलों की मदद से झारखंड में बनने वाली महागठबंधन सरकार और उसके क्रियाकलापों को लेकर भी यहां चर्चा होगी।

chat bot
आपका साथी