Khijri Jharkhand Election Result 2019: खिजरी में कांग्रेस से राजेश कच्छप 5469 वोटों से जीते

Khijri Jharkhand Election Result 2019 खिजरी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के राजेश कच्छप को जीत हासिल हुई।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 03:54 PM (IST)
Khijri Jharkhand Election Result 2019: खिजरी में कांग्रेस से राजेश कच्छप 5469 वोटों से जीते
Khijri Jharkhand Election Result 2019: खिजरी में कांग्रेस से राजेश कच्छप 5469 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Khijri Jharkhand Election Result 2019 खिजरी विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा। यहां से कांग्रेस के राजेश कच्छप को जीत हासिल हुई। उन्होंने भाजपा के प्रत्‍याशी रामकुमार पाहन को 5469 वोट से हरा दिया। राम कुमार पाहन को 78360 वोट और राजेश को 83829 वोट प्राप्त हुए।

तीसरे राउंड की मतगणना में कांग्रेस के राजेश कच्छप को 13027 वोट और भाजपा के राम कुमार पाहन को 13589 मत मिले थे। दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा के प्रत्‍याशी रामकुमार पाहन ढाई हजार वोटों से पीछे चल रहे थे। राम कुमार पाहन भाजपा के टिकट पर और राजेश कच्‍छप कांग्रेस के उम्‍मीदवार हैं। अंतु तिर्की झाविमो की ओर से प्रत्‍याशी हैं। इन्हें 6732 वोट मिले। खिजरी विधानसभ क्षेत्र में तीसरे चरण के अंतर्गत 12 दिसंबर को वोट डाले गए थे। बता दें कि 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के राम कुमार पाहन 64912 वोटों से जीत दर्ज की थी।

राजेश कच्छप की जीत की घोषणा होते ही उनके नामकुम स्थित लुपुंगटोली घर में जश्न शुरू हो गया। राजेश के रिश्तेदार घर पर आने लगे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। घर पर राजेश कच्छप के पिता जगरनाथ कच्छप (सीआइएसएफ  से सेनानिवृत्त), मां फगनी कच्छप, पत्नी रिया कच्छप और तीन साल की बेटी रानी, बड़ी मां जीरो कच्छप सहित अन्य परिजन व ग्रामीण राजेश के स्वागत करने के लिए बेताब थे। सभी माता-पिता को बधाई दे रहे थे, तो माता पिता ने जीत का श्रेय जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान

chat bot
आपका साथी