Jharkhand Assembly Election 2019 : कोड़ा का किला बचाने को कांग्रेस के दिग्‍गजों का जमघट, प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार का वादा

Jharkhand Assembly Election 2019. मधु कोड़ा की पंरपरागत सीट जगन्‍नाथपुर को बचाने के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। रविवार को क्षेत्र में कांग्रेस केदिग्‍गजों का जुटान हुआ।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 05:28 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 05:28 PM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019 : कोड़ा का किला बचाने को कांग्रेस के दिग्‍गजों का जमघट,  प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार  का वादा
Jharkhand Assembly Election 2019 : कोड़ा का किला बचाने को कांग्रेस के दिग्‍गजों का जमघट, प्रत्येक बेरोजगार को रोजगार का वादा

नोवामुंडी (पश्चिमी सिंहभूम), जेएनएन। Jharkhand Assembly Election 2019 पूर्व मुख्‍यमंत्री मधु कोड़ा की पंरपरागत सीट जगन्‍नाथपुर को बचाने के लिए कांग्रेस ने पूरा जोर लगा दिया है। रविवार को क्षेत्र में कांग्रेस केदिग्‍गजों का जमघट लगा। लोगों से वादा किया गया कि कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी तो हर बेरोजगार को रोजगार दिया जाएगा।

 नोवामुंडी के संग्रामसाई मैदान में जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से  कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु के पक्ष में जन समर्थन जुटाने के लिए आयोजित चुनावी सभा में प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि राज्य में कांग्रेस गठबंधन  सत्ता पर काबिज हुई तो प्रत्येक घर से एक-एक बेरोजगार को रोजगार देगी। यदि रोजगार नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता उपलब्ध कराया जाएगा। इसे कांग्रेस ने चुनावी एजेंडे में शामिल किया है।

भाजपा ने झारखंडियों के सपने का  गला घोंटा

सिंह ने कहा कि 19 साल पहले झारखंड के हरेक व्यक्ति ने जो सपना देखा था भाजपा सरकार ने अपने 15 साल के कार्यकाल में सपने का गला घोंट दिया। इसबार भी भाजपा ने  भ्रष्टाचार में लिप्त प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।

अहंकार में डूबी रही रघुबर सरकार: सुबोधकांत

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि रघुबर सरकार अपने 5 साल के कार्यकाल में अहंकार में ऐसे डूबी रही कि  कि रावण भी रहता तो शरमा जाता। भाजपा सरकार में राज्य में किसान आत्महत्या कर रहे हैं। टाटा की कंपनी बंद हुई। लोगों को बिजली व शुध्द पेयजल उपलब्ध नहीं हुआ। इसबार कांग्रेस,झामुमो व राजद महागठबंधन 65 अंक को पार कर लेंगे। भाजपा कोल्हान में खाता भी नहीं खोल सकेगा। इसबार भाजपा राज्य से पार हो जाएगी और राज्य में गठबंधन की सरकार बनेगी।

खदान को चालू कराना है : कोड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि यदि क्षेत्र में बंद पड़े खदान को फिर से चालू कराना है तो कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट देकर सोनाराम सिंकु के कंधे को मजबूत करना होगा। भाजपा की रघुबर सरकार ने राज्य की जनता को झूठे वादे और आश्वासन देकर छलने का काम किया है। अब वक्त आ गया है उसके कोरे आश्वासन को वोट से जबाब देने का ।  सांसद गीता कोड़ा ने  धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर मध्यप्रदेश के केंद्रीय वन मंत्री उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रत्याशी सोनाराम सिंकु, इंटक जिलाध्यक्ष कुतुबुद्दीन खान,राणा बोस,लालिया दास,निसार अहमद,हरप्रीत सिंह,झुनू घोष,दीपक प्रधान,प्रफुल्ल दास उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी