LokSabha Election 2019: गठबंधन की राजनीति के सामने गिरिडीह के अखाड़े में कांग्रेस के बाद भाजपा का भी आत्मसमर्पण

गिरिडीह से दो बार जीतने वाले नेताओं में रवींद्र पांडेय के अलावा भाजपा के रामदास सिंह शामिल हैं। भाजपा जहां इस सीट पर सात बार कब्जा कर चुकी है वहीं कांग्रेस तीन बार जीत चुकी है।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 01:50 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 01:50 PM (IST)
LokSabha Election 2019: गठबंधन की राजनीति के सामने गिरिडीह के अखाड़े में कांग्रेस के बाद भाजपा का भी आत्मसमर्पण
LokSabha Election 2019: गठबंधन की राजनीति के सामने गिरिडीह के अखाड़े में कांग्रेस के बाद भाजपा का भी आत्मसमर्पण

गिरिडीह, जेएनएन।गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र राजनीतिक दिग्गजों का अखाड़ा रहा है। झारखंड आंदोलन के मूर्धन्य नेता व झामुमो के संस्थापक बिनोद बिहारी महतो एवं कांग्रेस व उसकी ट्रेड यूनियन इंटक के राष्ट्रीय नेता व संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके बिंदेश्वरी दुबे संसद में गिरिडीह का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। धाकड़ वामपंथी मजदूर नेता चतुरानन मिश्र यहां से चुनाव लड़ चुके हैं। संयुक्त बिहार के कांग्रेस अध्यक्ष रहे डॉ सरफराज अहमद भी यहां का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिर भी सबसे अधिक, पांच बार जीतने का रिकॉर्ड भाजपा के रवींद्र पांडेय के नाम दर्ज है।

इस सीट से दो बार जीतने वाले नेताओं में रवींद्र पांडेय के अलावा दूसरे नेता हैं भाजपा के रामदास सिंह शामिल हैं। भाजपा जहां इस सीट पर सात बार कब्जा कर चुकी है, वहीं कांग्रेस तीन बार जीत चुकी है। गठबंधन की राजनीति के कारण गिरिडीह लोकसभा सीट को 2004 के चुनाव में कांग्रेस ने झामुमो के हवाले कर दिया। 2019 के चुनाव में भाजपा ने गिरिडीह को आजसू (पी) के हवाले कर दिया है। 

1957 से अब तक गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र का चुनाव परिणाम 

1957 लोकसभा चुनाव

 - काजी एसए मतीन    64602            19 फीसद

- नागेश्वर प्रसाद सिन्हा  38945       11 फीसद

- अलीजान मियां        14352         4  फीसद

1962 लोकसभा चुनाव

- बटेश्वर सिंह ठाकुर      50469     13  फीसद

- चपलेंदु भट्टाचार्य कांग्रेस-47011-11  फीसद

- अलीजान मियां भाकपा- 13378-3 फीसद

1967 लोकसभा चुनाव

- एआई अहमद कांग्रेस-70219-14 फीसद

- एमएस ओबेराय- 66388-13 फीसद

- आरके प्रसाद जनसंघ-37915-7 फीसद

1971 लोकसभा चुनाव

- चपलेंदु भट्टाचार्य कांग्रेस-67046-12  फीसद

- कृष्ण बल्लभ सहाय- 62892-11 फीसद

- चतुरानन मिश्र भाकपा-32168-6 फीसद

1977 लोकसभा चुनाव

- रामदास सिंह जनता पार्टी-164120-28  फीसद

- आई अहमद कांग्रेस-85843-14 फीसद

- बिनोद बिहारी महतो झामुमो-24360-4 फीसद

1980 लोकसभा चुनाव

- बिंदेश्वरी दुबे कांग्रेस-105282-15 फीसद

- रामदास सिंह भाजपा-79253-11 फीसद

- बिनोद बिहारी महतो झामुमो-56287-8 फीसद

1984 लोकसभा चुनाव

- सरफराज अहमद कांग्रेस-195519-26 फीसद

- बिनोद बिहारी महतो झामुमो-70766-9  फीसद

- रामदास सिंह भाजपा-65653-8 फीसद

1989 लोकसभा चुनाव

- रामदास सिंह भाजपा- 164573-17 फीसद

- बिनोद बिहारी महतो झामुमो- 156391-16  फीसद

- सरफराज अहमद कांग्रेस- 133703-14 फीसद

1991 लोकसभा चुनाव

- बिनोद बिहारी महतो झामुमो- 228413-23  फीसद

- रामदास सिंह भाजपा-150610-15 फीसद

- सरफराज अहमद कांग्रेस- 76930-8 फीसद

1996 लोकसभा चुनाव

- रवींद्र कुमार पांडेय-भाजपा-218188-19  फीसद

- सबा अहमद-जनता दल- 126525-11  फीसद

- राजकिशोर महतो झामुमो मार्डी-99518-8  फीसद

1998 लोकसभा चुनाव

- रवींद्र कुमार पांडेय भाजपा-285523-25  फीसद

- राजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस-216732-19  फीसद

- राजकिशोर महतो झामुमो मार्डी-76124-6 फीसद

1999 लोकसभा चुनाव

- रवींद्र कुमार पांडेय-248454-22  फीसद

- राजेंद्र प्रसाद सिंह कांग्रेस-228630-20  फीसद

- शिवा महतो झामुमो मार्डी- 42802- 3  फीसद

2004 लोकसभा चुनाव

-टेकलाल महतो झामुमो- 350255-26 फीसद 

-रवींद्र कुमार पांडेय भाजपा- 200461-15 फीसद 

-इंद्रदेव महतो- 81722-6 फीसद 

2009 लोकसभा चुनाव

-रवींद्र कुमार पांडेय भाजपा- 233435-17 फीसद 

-टेकलाल महतो झामुमो- 138697-10 फीसद 

-सबा अहमद - 126722-9 फीसद 

-2014 लोकसभा चुनाव

-रवींद्र कुमार पांडेय भाजपा- 391913-25 फीसद 

-जगरनाथ महतो झामुमो - 351600-23 फीसद 

-सबा अहमद झाविमो- 57380- 3 फीसद 

chat bot
आपका साथी