ह‍िमाचल चुनाव: कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदान

कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हुआ।

By Munish DixitEdited By: Publish:Thu, 09 Nov 2017 02:19 PM (IST) Updated:Thu, 09 Nov 2017 02:19 PM (IST)
ह‍िमाचल चुनाव: कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदान
ह‍िमाचल चुनाव: कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदान

जेएनएन, धर्मशाला: ज‍िला कांगड़ा के 15 विधानसभा क्षेत्रों में दो बजे तक 45 प्रतिशत मतदान हुआ। धर्मशाला के कोतवाली बाजार, सीसे स्कूल छात्र धर्मशाला, कांगड़ा के सहौड़ा व पालमपुर में ईवीएम मशीनों के खराब होने के कारण मतदान प्रक्रिया कुछ देर तक प्रभावित रही। पालमपुर के टांडा बूथ में मतदान कर्मचारियों के खाना खाने चले जाने के कारण मतदान प्रक्रिया दस मिनट के लिए प्रभावित रही।

लोगों के विरोध जताने के बाद कर्मचारियों ने काम शुरू कर दिया। जिला में अभी तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया जारी है। वहीं बड़ा भंगाल से पोलिंग टीमों को लाने के लिए हैलीकॉपटर भी धर्मशाला से रवाना हो गया है।

chat bot
आपका साथी