आचार संहिता लागू होने के बाद किसानों को संदेश भेजने पर कांग्रेस को एतराज, किया हंगामा

अगले महीने हारियाणा विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच चुनाव तारीखों का भी ऐलान हो चुका है। राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद ऐसा मामला सामने आया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 04:15 PM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 04:15 PM (IST)
आचार संहिता लागू होने के बाद किसानों को संदेश भेजने पर कांग्रेस को एतराज, किया हंगामा
आचार संहिता लागू होने के बाद किसानों को संदेश भेजने पर कांग्रेस को एतराज, किया हंगामा

सोनीपत, जेएनएन। Hayana assembly Election 2019:  21 अक्टूबर को हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में आचार संहिता लागू होने के बाद ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। ये मामला किसानों की आय अगले साल दुगुनी करने का है। मिली जानाकारी के मुताबिक, राज्य में स्थित सरकार ने किसानों की आय अगले साल तक बढ़ाने के लिए गोहाना डाक विभाग में हजारों की संख्या में किसानों के नाम संदेश भेजने की योजना बनाई है। 

कांग्रेस को लगी भनक

वहीं, इसकी जानकारी जैसे ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लगी उन्होंने डाक विभाग में पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। संभावना जताई जा रही है कि राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर ये हंगामा हुआ है। 

मामले की जांच हो

इस हंगामे के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग से इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। यही नहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की है।

यह भी पढ़ें: Haryana assembly election: भाजपा ने बदला प्लान, मंत्रियों के टिकट पक्के, अधिकतर विधायकों पर फिर भरोसा

chat bot
आपका साथी