Goa Elections 2022: गोवा फारवर्ड पार्टी का कांग्रेस के साथ हुआ गठबंधन

गोवा फारवर्ड पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है। गोवा फारवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने इसकी घोषणा की। अध्यक्ष ने कहा कहा हमने गोवा के 60वें स्वतंत्रता दिवस के दिन गठबंधन करने का एलान किया था।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Dec 2021 12:46 PM (IST) Updated:Sat, 18 Dec 2021 12:46 PM (IST)
Goa Elections 2022: गोवा फारवर्ड पार्टी का कांग्रेस के साथ हुआ गठबंधन
गोवा फारवर्ड पार्टी का कांग्रेस के साथ हुआ गठबंधन

पणजी, एएनआइ। गोवा फारवर्ड पार्टी और कांग्रेस ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन कर लिया है। गोवा फारवर्ड पार्टी के अध्यक्ष विजय सरदेसाई ने इसकी घोषणा की। अध्यक्ष ने कहा,' हमने गोवा के 60वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कहा था कि हम आपको एक गठबंधन देंगे जो गोवा को इन निर्वाचित निरंकुशता (सरकार) से मुक्त करेगा। 

बता दें कि नवबंर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गोवा फारवर्ड पार्टी (जीएफपी) के अध्यक्ष विजय सरदेसाई पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके साथ ही अगले साल गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस-जीएफपी के बीच गठबंधन पर आज अंतिम मुहर लग गई है। 

कांग्रेस के गोवा प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने बताया कि दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही जल्द ही सीटों के लिए भी निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘दोनों पार्टियां गोवा को भाजपा के कुशासन से मुक्त कराना चाहती हैं।  दोनों साथ मिलकर लड़ेंगी और गोवा में एक साफ-सुथरी तथा पारदर्शी सरकार देगी।' गोवा में अगले साल फरवरी-मार्च में 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव होना है। इससे पहले खबर थी की कांग्रेस, जीएफपी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन करने की कोशिश में है। 

chat bot
आपका साथी