Delhi Election 2020: जानें राजा सोलंकी के क्षेत्र पालम विधानसभा सीट के बारे में सभी जानकारी

यह सीट दिल्‍ली राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों में शामिल है। इस विधानसभा सीट का गठन 1972 में किया गया था।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Fri, 07 Feb 2020 11:24 AM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 11:24 AM (IST)
Delhi Election 2020: जानें राजा सोलंकी के क्षेत्र पालम विधानसभा सीट के बारे में सभी जानकारी
Delhi Election 2020: जानें राजा सोलंकी के क्षेत्र पालम विधानसभा सीट के बारे में सभी जानकारी

नई दिल्ली, जेएनएन। पालम दिल्‍ली की बड़ी रिहाइश कॉलोनी के रूप में जानी जाती है। पालम विधानसभा सीट दिल्ली के मध्य क्षेत्र में आती है और दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।यह सीट दिल्‍ली राज्‍य की 70 विधानसभा सीटों में शामिल है। इस विधानसभा सीट का गठन 1972 में किया गया था। तब के चुनाव में यहां से कांग्रेस के मांगे राम विधायक चुने गए थे।उन्‍होंने भारतीय जनसंघ के नेता रामधन को हराया था। 2003 से लगातार 3 बार से यहां पर भाजपा को जीत मिल रही थी। 2015 के चुनाव में भाजपा के विजय रथ को आम आदमी पार्टी की प्रत्‍याशी भावना गौर ने रोक दिया।इस चुनाव में उन्‍होंने भाजपा के धरम देव सोलंकी को हराया।

7वीं शताब्‍दी में इस क्षेत्र को तत्‍कालीन राजा सोलंकी ने बसाया था। इस क्षेत्र में राजा सोलंकी का बनाया दादा देव मंदिर आज भी मौजूद है। आंकड़ों के मुताबिक मुगल शासक शाह आलम ने अपने शासन की शुरुआत इसी क्षेत्र से की थी और उसका अंत भी इसी क्षेत्र से हुआ। इसी क्षेत्र में इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डा भी बना हुआ है। इस हवाई अड्डे को पालम हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाता है।

chat bot
आपका साथी