Delhi Assembly Election 2020: संपत्ति में अव्वल धर्मपाल के सामने चुनौतियां भी कम नहीं

Delhi Assembly Election 2020 61 वर्षीय धर्मपाल ऐसे प्रत्याशी हैं जो चल-अचल संपत्ति के मामले में दिल्ली के सभी दलों के प्रत्याशियों में सबसे ऊपर हैं।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 01 Feb 2020 07:03 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: संपत्ति में अव्वल धर्मपाल के सामने चुनौतियां भी कम नहीं
Delhi Assembly Election 2020: संपत्ति में अव्वल धर्मपाल के सामने चुनौतियां भी कम नहीं

नई दिल्ली [संजय सलिल]। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. साहिब सिंह वर्मा की जन्म स्थली होने के कारण अपनी खास पहचान रखने वाली मुंडका विधानसभा सीट इस बार सुर्खियों में है। इस वजह यहां से आम आदमी पार्टी (आप) से धर्मपाल लाकड़ा चुनाव मैदान में हैं। 61 वर्षीय धर्मपाल ऐसे प्रत्याशी हैं, जो चल-अचल संपत्ति के मामले में दिल्ली के सभी दलों के प्रत्याशियों में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान अपने शपथपत्र में कुल 292 करोड़ की संपत्ति घोषित की है।

पेशे से प्रॉपर्टी के कारोबारी धर्मपाल पहली बार किसी चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। आप ने उन्हें मुंडका से मौजूदा विधायक सुखवीर दलाल का की जगह उन्हें उतारा है।

धर्मपाल को मिल रही कड़ी टक्कर

इस बार धर्मपाल के सामने भाजपा ने दिल्ली के पूर्व महापौर मास्टर आजाद सिंह को उतारा है। मास्टर आजाद सिंह इलाके का एक जाना पहचाना नाम है और वह डॉ. साहिब सिंह वर्मा के छोटे भाई हैं। वह दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कांग्रेस से डॉ. नरेश कुमार भी दूसरी बार मैदान में हैं। कांग्रेस प्रत्याशी भी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

धर्मपाल के सामने पार्टी के अंदर भी चुनौती

धर्मपाल के सामने पार्टी के अंदर भी चुनौती है। इसकी वजह यह है कि आप ने इस चुनाव में मुंडका से वर्तमान विधायक सुखवीर दलाल का पत्ता साफ कर दिया, जबकि सुखवीर अपने विकास कार्यो के बल पर आखिरी समय तक टिकट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त थे। ऐन वक्त पर टिकट काटे जाने से उनके समर्थकों में नाराजगी है। यही वजह है कि सुखवीर के समर्थकों की नाराजगी भीतरघात के रूप में प्रकट होने की आशंका है। इस स्थिति से निपटने की चुनौती भी धर्मपाल के सामने है। हालांकि सुखवीर खुद पार्टी के फैसले के साथ होने की बात शुरू से ही करते रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव 8 फरवरी और मतगणना 11 फरवरी को होगी। सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी