छत्तीसगढ़: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल

रामदयाल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

By Manish NegiEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 12:08 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 02:45 PM (IST)
छत्तीसगढ़: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल
छत्तीसगढ़: कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए कार्यकारी अध्यक्ष रामदयाल
रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान होते ही विपक्षी दल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पाली तानाखार से विधायक रामदयाल उइके भाजपा में शामिल हो गए हैं। रामदयाल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।

बता दें कि रामदयाल उइके 4 बार विधयाक रहे है। रामदयाल को अजीत जोगी ने भाजपा से कांग्रेस में शामिल कराया था। कहा जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद फिर से मरवाही से चुनाव लड़ सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में दो चरणों में होगा चुनाव
छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों पर दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण का मतदान 12 नवंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। नतीजों की घोषणा 11 दिसंबर को की जाएगी।

chat bot
आपका साथी