छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस का हमला, महिला विरोधी मॉडल पर काम कर रही भाजपा

प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरे देश में महिला विरोधी मॉडल अपनाते हुए काम कर रही है।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 02:09 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 02:09 PM (IST)
छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस का हमला, महिला विरोधी मॉडल पर काम कर रही भाजपा
छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस का हमला, महिला विरोधी मॉडल पर काम कर रही भाजपा

रायपुर, जेएनएन। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। विपक्षी दल कांग्रेस राज्य की सत्ताधारी दल भाजपा पर हमले करने से नहीं चूक रही है। इसी बीच, कांग्रेस ने भाजपा पर महिला विरोधी मॉडल पर काम करने का आरोप लगाया है। राजधानी रायपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रएस राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा को आढ़े हाथों लिया। प्रियंका ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरे देश में महिला विरोधी मॉडल अपनाते हुए काम कर रही है।

कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रियंका ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाओं के लिए हालात बेहद खराब हुए हैं। हर एक क्षेत्र में सरकार महिला विरोधी मॉडल अपनाते हुए काम कर रही है। इस महिला विरोधी मॉडल का पेटेंट रमन सरकार ने प्रदेश में अपने नाम से कराया है। महिलाएं लापता हो रही हैं।

प्रियंका ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया की वजह से उनकी मौते हो रही हैं। महिलाओं का शोषण हो रहा है, लेकिन सरकार को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। देश की आधी आबादी सरकार की नीति की वजह से कमजोर पड़ रही है और अपने हक से वंचित हो रही है।

chat bot
आपका साथी