CG Election 2018 : राजनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया 'पोस्ट डेटेड चेक'

राजनाथ सिंह ने कहा कि देशभर में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां विश्वसनीयता के संकट से गुजर रही हैं।

By Sandeep ChoureyEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 11:44 AM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 11:44 AM (IST)
CG Election 2018 : राजनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया 'पोस्ट डेटेड चेक'
CG Election 2018 : राजनाथ ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया 'पोस्ट डेटेड चेक'

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक सभाओं में जनता का मूड देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि जनता का विश्वास और भरोसा 15 साल बाद भी भाजपा और मुख्यमंत्री रमन सिंह के ऊपर बढ़ा है। देशभर में कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां विश्वसनीयता के संकट से गुजर रही हैं। कांग्रेस की हालत इतनी कमजोर है कि अपनी ताकत खो चुकी है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री को प्रोजेक्ट नहीं कर सकी। बिना दूल्हे के ही बारात लेकर आगे बढ़ गए है, जबकि रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने करिश्माई काम किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी किया है। इसका मतलब क्या है। जो राजनीतिक पार्टी अपना विश्वास खो चुकी, जिनकी बातों पर किसी को भरोसा नहीं, उसका औचित्य क्या है?

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुबह एकांत्म परिषद में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के घोषणा पत्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणा-पत्र दिवालिया बैंक के पोस्ट डेटेड चेक की तरह से है।

chat bot
आपका साथी