Bihar Assembly Election: राजद के 15 साल के शासनकाल में होते थे नरसंहार, चलता था अपहरण उद्योग: नीतीश कुमार

Bihar Assembly Election 2020 बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को बक्सर के चौसा में एनडीए के पक्ष में सुशील मोदी के साथ संयुक्त सभा करने पहुंचे। इस दौरान नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला बोला।

By Akshay PandeyEdited By: Publish:Sun, 18 Oct 2020 03:38 PM (IST) Updated:Sun, 18 Oct 2020 03:38 PM (IST)
Bihar Assembly Election: राजद के 15 साल के शासनकाल में होते थे नरसंहार, चलता था अपहरण उद्योग: नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। जागरण आर्काइव।

बक्सर, जेएनएन। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद सरकार की ओर इशारा करते हुए कहा कि जनता ने उन्हें भी 15 साल काम करने का मौका दिया, उसमें उन लोगों ने क्या काम किया, यह पूरा बिहार जानता है। तब अपहरण और अपराध का उद्योग चलता था, नरसंहार होते थे, गरीबों-पिछड़ों का दमन होता था। हमलोगों को भी 15 साल मौका मिला तो हम लोगों ने समाज के हर तबके की स्थिति को सुधारने का काम किया। मुख्यमंत्री रविवार को बक्सर विधानसभा अंतर्गत चौसा हाई स्कूल के मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद थे।

जनता ने मौका दिया तो की केवल परिवार की सेवा

नीतीश ने कहा कि कुछ लोग आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं और अनाप-शनाप बोल रहे हैं, लेकिन जब जनता ने मौका दिया तो समाज का नहीं, बल्कि अपने परिवार की सेवा की। यही वजह कि आज वे अंदर हैं। नीतीश ने कहा कि जान लीजिए और लोग भी अंदर जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए ने जीविका समूह के जरिए महिलाओं का उत्थान किया। हमारा लक्ष्य था कि दस हजार जीविका समूह बनाएंगे, आज खुशी है कि सवा करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं, ये महिलाएं बहुत पढ़ीं-लिखीं नहीं हैं, लेकिन आज समाज के उत्थान में योगदान दे रहीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सरकार बनाएंगे तो केवल कम्प्यूटर ही नही, अब और नई-नई टेक्नोलॉजी से विकास की बयार बहेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में हमारी सरकार बन, तभी मैंने न्याय के साथ विकास का संकल्प लिया। जिसमे हर तबके के उत्थान के साथ किसी भी वर्ग की उपेक्षा नही किया। महिलाओं को 50 प्रतिशत पंचायत निकाय में भागीदारी सुनिश्चित की थी। शिक्षा के लिए हर जिले में पॉलिटेक्निकऔर इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की। जिन विद्यालयों को भवन नहीं था, उन्हें नया भवन दिया। देश में बिहार की विकास की दर भी बेहतर है। केंद्र से भी सहयोग मिलता रहा।

नल जल, नाली गली, पर्यावरण योजना पर भी काम चल रहा है। इससे पूर्व उपमुख्यमंत्री ने सुशील कुमार मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। कोइलवर में नया पुल और सड़क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना काल में केंद्र सरकार ने सभी राशन कार्ड धारकों को अनाज मुहैया कराया। 

chat bot
आपका साथी