सबके साथ व सहयोग से बेहतर बनेगा बिहारीगंज : ई. प्रभाष

मधेपुरा। बिहारीगंज विधानसभा के जाप प्रत्याशी ई.प्रभाष कुमार ने शनिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 12:03 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 12:03 AM (IST)
सबके साथ व सहयोग से बेहतर बनेगा बिहारीगंज : ई. प्रभाष
सबके साथ व सहयोग से बेहतर बनेगा बिहारीगंज : ई. प्रभाष

मधेपुरा। बिहारीगंज विधानसभा के जाप प्रत्याशी ई.प्रभाष कुमार ने शनिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से समर्थन मांगा। मौके पर उन्होंने कहा कि वे बिहारीगंज की आवाज बनेंगे। बस सभी उनका साथ दें। हर एक प्रतिज्ञा को पूरा कर दिखाएंगे। तीन साल में बिहारीगंज को बेहतर बनाएंगे। सेवादारी जारी रहेगी। जब सभी ने साथ छोड़ दिया था तब भी वे उनकी सेवा में लगे थे। मदद के लिए समर्पित थे। हम अपनी अंतिम सांस तक बिहारीगंज की जनता की सेवा करते रहेंगे। यहां के लोगों ने उनका साथ दिया है और देते रहेंगे। यहां काफी समस्याएं हैं। लेकिन कोई इस ओर ध्यान नहीं देता। हर साब बाढ़ से लोग तबाह होते हैं। गरीबों की समस्या के निदान की कोई पहल नहीं होती। ऐसे में स्थिति विकट है। उन्होंने फैसला किया है कि लोगों की दु:खों को दूर करने के लिए वे लड़ेंगे। हर हार में समस्या को दूर करेंगे। उदाकिशुनगंज में भ्रमण के दौरान लोगों ने उन्हें समर्थन देने की बात कही। कहा बिहारीगंज का बेटा ही अब यहां का विधायक बनेगा। उनपर सबको भरोसा है। इस बार उन्हें ही आशीर्वाद मिलेगा। भ्रमण के दौरान काफी संख्या में उनके साथ समर्थक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी