LIVE BLOG

Sarkari Naukri and Result 2020 Live Updates: हरियाणा क्लर्क और यूपीटीईटी परिणाम; लुधियाना आर्मी भर्ती रैली रजिस्ट्रेशन, बिहार एपीओ भर्ती फॉर्म जारी

<p>Sarkari Naukri and Result 2020 Live Updates: आज 07 फरवरी को लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020 रजिस्ट्रेशन शुरू होने, हरियाणा क्लर्क परीक्षा परिणाम घोषित होने, बीपीएससी द्वारा एपीओ का नोटिफिकेशन जारी करने और यूपीटीईटी का रिजल्ट घोषित होने के मुख्य अपडेट हैं। घोषित नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं। यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और वेकेंसियों का इंतज़ार कर रहे हैं उनके लिए आज सुनहरा अवसर है। चलिए नज़र डालते हैं आज 7 फरवरी 2020 की प्रमुख सरकारी नौकरियों और रिजल्ट के अपडेट्स पर।</p>

Rishi SonwalPublish:Fri, 07 Feb 2020 10:31 AM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 03:59 PM (IST)
Sarkari Naukri and Result 2020 Live Updates: हरियाणा क्लर्क और यूपीटीईटी परिणाम; लुधियाना आर्मी भर्ती रैली रजिस्ट्रेशन, बिहार एपीओ भर्ती फॉर्म जारी
Sarkari Naukri and Result 2020 Live Updates: हरियाणा क्लर्क और यूपीटीईटी परिणाम; लुधियाना आर्मी भर्ती रैली रजिस्ट्रेशन, बिहार एपीओ भर्ती फॉर्म जारी

Highlights

  • लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020 रजिस्ट्रेशन शुरू
  • हरियाणा क्लर्क परीक्षा परिणाम घोषित
  • उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित
07/02/2020
3:59:00 pm

लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020

भारतीय सेना द्वारा लुधियाना में 7 अप्रैल से आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि 7 फरवरी से शुरू कर दिये हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2020 है। यहां देखें विवरण

07/02/2020
2:27:11 pm

हरियाणा क्लर्क परीक्षा परिणाम घोषित

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने क्लर्क भर्ती परीक्षा का एडशिनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने ऑफिशियिल वेबसाइट hssc.gov.in पर रिजल्ट जारी किया है। ऐसे में जो उम्मीदवार एचएसएससी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकते हैं। यहां देखें विवरण

07/02/2020
10:43:48 am

उत्तर प्रदेश टीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित

यूपी टीईटी, उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET Result 2020) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स रिजल्ट ऑफिशियिल वेबसाइट पर upbasiceduboard.gov.in पर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। देखें पूरा विवरण

07/02/2020
10:38:18 am

बीपीएससी सहायक अभियोजन पदाधिकारी भर्ती, 553 पद

BPSC APO Recruitment 2020:बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने सहायक अभियोजन पदाधिकारी (एपीओ) के 553 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं। आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in के माध्यम से 21 फरवरी 2020 तक पंजीकरण कर सकते हैं। यहां देखें पूरा विवरण

07/02/2020
10:33:47 am

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 नोटिफिकेशन 12 फरवरी को

UPSC Civil Services Exam 2020: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) आगामी 12 फरवरी को वर्ष 2020 के लिए सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 के लिए संयुक्त अधिसूचना जारी करेगा। देखें पूरा विवरण

chat bot
आपका साथी