Move to Jagran APP

Army Rally Ludhiana 2020: लुधियाना आर्मी भर्ती रैली रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 7 अप्रैल से होगी रैली

Army Rally Ludhiana 2020 लुधियाना भर्ती रैली में सोल्जर रैंक पर जनरल ड्यूटी टेक्निकल क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल टेक्निकल एनए के पदों पर भर्ती की जानी है।

By Rishi SonwalEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 02:13 PM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 02:32 PM (IST)
Army Rally Ludhiana 2020: लुधियाना आर्मी भर्ती रैली रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 7 अप्रैल से होगी रैली
Army Rally Ludhiana 2020: लुधियाना आर्मी भर्ती रैली रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 7 अप्रैल से होगी रैली

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Army Rally Ludhiana 2020: भारतीय सेना द्वारा लुधियाना में 7 अप्रैल से आयोजित की जाने वाली भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि 7 फरवरी से किये जा सकते हैं। लुधियाना भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 22 मार्च 2020 है।

loksabha election banner

लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी के रिक्रूटमेंट के लिए निर्धारित ऑफिशियल पोर्टल, joinindianarmy.nic.in पर विजिट करना होगा।

इन पदों के लिए आयोजित होनी है भर्ती रैली

 लुधियाना आर्मी भर्ती रैली में सोल्जर के रैंक पर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल, टेक्निकल एनए के पदों पर भर्ती की जानी है।

 ये होनी चाहिए योग्यता

 सोल्जर जनरल ड्यूटी – आयु 17.6 वर्ष – 21 वर्ष। न्यूनतम 45% अंकों के साथ मैट्रिक पास।

 सोल्जर टेक्निकल– आयु 17.6 वर्ष – 23 वर्ष। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

सोल्जर क्लर्क/स्टोर कीपर टेक्निकल – आयु 17.6 वर्ष – 23 वर्ष। किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

सोल्जर टेक्निकल एनए – आयु 17.6 वर्ष – 23 वर्ष। फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और अंग्रेजी विषयों में न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं उत्तीर्ण।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के साथ-साथ उम्मीदवारों को निर्धारित शारीरिक मानदंडों (हाईट, वेट और चेस्ट) को भी पूरा करना होता है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें।

लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020 ऑफिशियल नोटिफिकेशन

लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020 रजिस्ट्रेशन के लिए दिशा-निर्देश

लुधियाना आर्मी भर्ती रैली 2020 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.