विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UPSC Notification 2020 PDF: 796 पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने किया नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 3 मार्च तक

By Rishi SonwalEdited By:
Published: Thu, 06 Feb 2020 01:04 PM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2020 02:26 PM (IST)

UPSC Notification 2020 PDFऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग के ऑफिशियल अप्लीकेशन पोर्टल upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा।

UPSC Notification 2020 PDF: 796 पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने किया नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 3 मार्च तक
UPSC Notification 2020 PDF: 796 पदों के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने किया नोटिफिकेशन जारी, आवेदन 3 मार्च तक

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। UPSC Notification 2020 PDF: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने भारतीय सिविल सेवा (आईएएस) और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के लिए आयोजित की जाने वाली सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2020 के लिए संयुक्त अधिसूचना (सं.05/2020 - सीएसपी) 12 फरवरी को जारी कर दी है। नोटिफिकेशन जारी करने के साथ ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी आरंभ हो गई है। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के लिए 03 मार्च 2020 की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किये जा सकते हैं।

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवार यूपीएससी आईएएस नोटिफिकेशन 2020 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट, upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, ऑनलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आयोग के ऑफिशियल अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा।

सिविल सेवा परीक्षा के अंतर्गत दो चरणों - प्रारंभिक परीक्षा एवं मुख्य परीक्षा, में चयन प्रक्रिया पूरी की जानी है। पहला चरण, प्रारंभिक परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप होगा जिसमें बहुविकल्पीय प्रकृति के प्रश्न होंगे। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को दूसरे चरण, मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में आयोग द्वारा निर्धारित अनिवार्य और वैकल्पिक विषयों के विभिन्न प्रश्न-पत्र होंगे और इसके बाद उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।  सिविल सेवा मुख्य परीक्षा (लिखित एवं साक्षात्कार) के अंकों के आधार पर बनी रैंक लिस्ट के अनुसार उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया जाएगा।

आयोग द्वारा वर्ष 2020 के लिए पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 नोटिफिकेशन जारी होने के साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होनी निर्धारित की गयी थी।

यूपीएससी कैलेंडर के अनुसार दोनो ही परीक्षाओं के लिए संयुक्त रूप से आवेदन की अंतिम तिथि 3 मार्च 2020 निर्धारित है। आयोग ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 को 31 मई को आयोजित किया जाना निर्धारित किया है। सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 सितंबर 2020 को आयोजित होनी है।

संघ लोक सेवा आयोग प्रत्येक वर्ष विभिन्न अखिल भारतीय सेवाओं के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन सिविल सेवा परीक्षा के माध्यम से करता है। जिन सेवाओं के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा द्वारा चयन किया जाता है उनमें निम्नलिखित परीक्षाएं प्रमुख हैं:-

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा
  • भारतीय विदेश सेवा
  • भारतीय पुलिस सेवा
  • भारतीय राजस्व सेवा
  • भारतीय डाक सेवा
  • भारतीय डाक एवं तार लेखा सेवा
  • भारतीय रेलवे यातायात सेवा
  • भारतीय रेलवे लेखा सेवा
  • भारतीय रेलवे कार्मिक सेवा
  • भारतीय सिविल लेखा सेवा
  • भारतीय सूचना सेवा
  • भारतीय व्यापार सेवा
  • भारतीय रक्षा लेखा सेवा
  • भारतीय रक्षा संपदा सेवा
  • भारतीय कॉर्पोरेट विधि सेवा
  • भारतीय आयुध कारखाना सेवा
  • सशस्त्र सेना मुख्यालय सिविल सेवा
  • अन्य

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 नोटिफिकेशन लिंक

भारतीय वन सेवा परीक्षा, 2020 नोटिफिकेशन लिंक

सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक

यूपीएससी अप्लीकेशन पोर्टल लिंक