लाइफ एक थिएटर आर्टिस्ट की

अभिनय की दुनिया में रमे लोगों की लाइफ काफी बिजी होती है। दिन भर कड़ी मेहनत के बाद एक शॉट पूरा होता है। गुड लुक्स और परफेक्ट फिजीक इनके प्रोफेशन की दरकार होती है। इस बार डीडी ने एक थियेटर आर्टिस्ट की लाइफ का एक्सरे किया और डाइटीशियन की सलाह से बता रही है सही डाइट प्लान।

By Edited By: Publish:Tue, 15 Oct 2013 04:37 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
लाइफ एक थिएटर आर्टिस्ट की

अभिनय की दुनिया में रमे लोगों की लाइफ काफी बिजी होती है। दिन भर कड़ी मेहनत के बाद एक शॉट पूरा होता है। गुड लुक्स और परफेक्ट फिजीक इनके प्रोफेशन की दरकार होती है। इस बार डीडी ने एक थियेटर आर्टिस्ट की लाइफ का एक्सरे किया और डाइटीशियन की सलाह से बता रही है सही डाइट प्लान।

मैं सुबह 7 बजे उठ जाता हूं। उठने के बाद आधा घंटे योगाभ्यास करता हूं। शाम को जिम में 1 घंटे एक्सरसाइज करते हैं, जिसमें ट्रेड मिल और कार्डियो एक्सरसाइज शामिल है।

ब्रेकफस्ट : मैं शाकाहारी हूं। सुबह 8.30-9.00 के बीच ब्रेकफस्ट में फू्रट्स (पपीता), दलिया, 1 ग्लास बनाना शेक आदि होता है।

लंच : -2 के बीच लंच में 2 चपाती, दाल, सब्जी और सैलेड होते हैं। मैं चाय या कोल्ड ड्रिंक वैगरह बिलकुल नहीं पीता। हमेशा गुनगुना पानी पीता हूं।

स्नैक्स : शाम 4 बजे के करीब भुने चने, सैंडविच खाता हूं। जंक फूड से दूर रहता हूं। जिम जाने से पहले 6 बजे प्रोटीन शेक या 1 ग्लास जूस लेता हूं।

डिनर : जिम से लौटकर 100 ग्राम पनीर लेता हूं। 7.30-8.00 के बीच लाइट डिनर करता हूं। 2 चपाती, दाल, सब्जी खाता हूं। सोने का समय थोड़ा लेट है। लगभग 12 बज जाते हैं सोते-सोते। सोने से 1 घंटे पहले एक ग्लास गर्म दूध लेता हूं।

मेरा हमेशा बिजी शेड्यूल रहता है। कई बार लंच मिस हो जाता है या देर से करना पड़ता है। देर होने से मैं खाना थोड़ा कम खाता हूं।

(डॉ. शिप्रा सकलानी मिश्रा), सीनियर क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट के कुछ टिप्स

-चंद्रभूषण को रोजाना 2400 कैलरी लेनी चाहिए, लेकिन इनकी डाइट से इतनी कैलरी पूरी नहीं हो रही है।

-इन्हें ब्रेकफस्ट में कम से कम 400 कैलरी लेनी चाहिए। इसके लिए 3 स्टफ्ड चपाती (सत्तू/ गोभी, पनीर या दाल भरी हुई), 1 ग्लास मिल्क/बनाना शेक, डेढ़ कप ओट्स और साथ में टोफू ले सकते हैं। कभी-कभी ग्रीन टी के साथ वेजटेबल उपमा ले सकते हैं।

-वीकेंड में ब्रेकफस्ट में 4 पीस ढोकला, स्टफ्ड इडली, बेसन का चीला या ब्राउन ब्रेड का सैंडविच ले सकते हैं। लो फैट दही लेना भी जरूरी है, क्योंकि यह इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेगा। जो चीज जब उपलब्ध हो उस हिसाब से ब्रेकफस्ट लें।

-11 बजे कोई एक फल, स्प्राउट्स, नारियल पानी या मुट्ठी भर उबले हुए चने ले सकते हैं। 12.30 बजे सूप ले सकते हैं। अगर दो घंटे में कुछ न कुछ लेते रहेंगे तो कैलरी की जरूरत पूरी होगी और वजन भी नहीं बढ़ेगा। छोटे-छोटे मील लेने से शुगर लेवल नहीं बढ़ता।

-लंच में चोकर से बनी 2 चपाती के साथ एक कप चावल, एक कटोरी दाल, ग्रिल्ड पनीर व सैलेड जरूर लें। लंच में जो दाल इस्तेमाल करें, वह छिलके वाली हो, ताकि फाइबर पर्याप्त रूप से मिल सके।

-डिनर यह एकदम सही समय पर करते हैं।

chat bot
आपका साथी