आज फिर करवट लेगा मौसम, सप्ताह भर रहेगी राहत

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को मौसम फिर करवट लेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 10:02 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:10 AM (IST)
आज फिर करवट लेगा मौसम, सप्ताह भर रहेगी राहत
आज फिर करवट लेगा मौसम, सप्ताह भर रहेगी राहत

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली:

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच बृहस्पतिवार को मौसम फिर करवट लेगा। बादल छाए रहेंगे और तेज झोंकेदार हवा के साथ बारिश भी होगी। कमोबेश शनिवार तक बारिश का दौर चलेगा, जबकि मंगलवार तक मौसम मेहरबान रहेगा। इस दौरान रोजाना ही बादल छाए रहेंगे। बादलों के साथ ही तापमान भी कम रहेगा।

दूसरी तरफ, बुधवार को भी दिल्ली में तेज धूप के साथ उमस बनी रही। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 83 और 35 फीसद दर्ज हुआ। पालम सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलेगी। हवा के साथ ही बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को भी कमोबेश ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इसके बाद रविवार से मंगलवार तक आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। लेकिन इस दौरान बारिश होने की संभावना नहीं है। अलबत्ता, इस दौरान अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहने की संभावना है।

नियंत्रण में ही रहा एयर इंडेक्स

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर बुलेटिन के अनुसार दिल्ली-एनसीआर की हवा सामान्य श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली का पीएम 2.5 और पीएम 10 बुधवार को 42 और 108 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर दर्ज किया गया।

दिल्ली-एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ)

शहर एक्यूआइ

दिल्ली 122

फरीदाबाद 196

गाजियाबाद 178

ग्रेटर नोएडा 176

गुरुग्राम 122

नोएडा 118

chat bot
आपका साथी