फोन झपट कर भाग रहे दो बदमाश हत्थे चढ़े

शाहदरा और जीटीबी एंक्लेव इलाके में झपटमारी कर भाग रहे दो बदमाशों को पीड़ितों ने लोगों की मदद से ही दबोच लिया। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित अनुराग पांडेय (24) और कविता (23) की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें कविता खुद दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Dec 2018 10:36 PM (IST) Updated:Thu, 13 Dec 2018 10:36 PM (IST)
फोन झपट कर भाग रहे दो बदमाश हत्थे चढ़े
फोन झपट कर भाग रहे दो बदमाश हत्थे चढ़े

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शाहदरा और जीटीबी एंक्लेव इलाके में झपटमारी कर भाग रहे दो बदमाशों को पीड़ितों ने लोगों की मदद से दबोच लिया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित अनुराग पांडेय (24) और कविता (23) की शिकायत पर संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इसमें कविता खुद दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं।

अनुराग पांडेय परिवार के साथ जनता फ्लैट, जीटीबी एंक्लेव में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार रात वह झिलमिल मेट्रो स्टेशन से रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। जनता फ्लैट में मस्जिद पर रिक्शे से उतरने के बाद पैदल घर की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान एक जानकार का फोन आ गया। जब वह माधव पार्क के पास पहुंचे। तभी पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए और उनका मोबाइल फोन झपटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, इसी दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल के आगे एक कुत्ता आ गया। इससे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी अनुराग और लोगों के साथ मिलकर एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरा मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपित की पहचान विशाल कुमार (22) निवासी अशोक नगर के रूप में हुई है। उधर, कविता परिवार के साथ न्यू अशोक नगर में रहती हैं। वह शाहदरा थाने में सिपाही के पद पर तैनात हैं। बुधवार को वह शाहदरा के छोटा बाजार में खरीदारी करने गई थीं। खरीदारी करने के बाद शाम 4:30 बजे वह शाहदरा मेट्रो स्टेशन फ्लाईओवर के नीचे खड़ी थीं। तभी पीछे से पैदल एक बदमाश आया और उनका मोबाइल फोन झपटकर भागने लगा। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाश का पीछा किया, तभी थोड़ी दूरी पर मौजूद उनके साथी सिपाही आशीष ने बदमाश को पीछा कर पकड़ लिया। आरोपित आशीष उर्फ आशू से मोबाइल भी बरामद हो गया।

chat bot
आपका साथी