एक किशोरी की खातिर 5 युवकों ने नहर में लगाई छलांग

बल्लभगढ़ में तिगांव रोड पर बने पुल के पास से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी के लिए 5 युवकों ने जान की बाजी लगा दी।

By Amit MishraEdited By: Publish:Tue, 31 May 2016 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 01 Jun 2016 07:26 AM (IST)
एक किशोरी की खातिर 5 युवकों ने नहर में लगाई छलांग

फरीदाबाद, जागरण संवाददाता। बल्लभगढ़ में तिगांव रोड पर बने पुल के पास से एक किशोरी ने आगरा नहर में छलांग लगा दी। किशोरी के छलांग लगाते ही हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद पुल पर भी जाम लग गया। किशोरी के छलांग लगाने की सूचना मिलते चार- पांच युवक भी नहर में कूद पड़े और उसे डूबने से बचा लिया।

रात को 1 बजे बार में काम करने वाली महिला के साथ क्या हुआ...पढ़ें खबर

नहर में कूदे युवक

तिगांव रोड पर बनी आगरा नहर के पुल पर सुबह करीब 9.30 बजे तिपहिया से एक किशोरी उतरी और उसने पुल से कुछ दूर पर जाकर नहर में छलांग लगा दी। किशोरी केे नहर में छलांग लगाने की सूचना पर कुछ युवक भी पानी में कूदे और उसे डूबने से बचा लिया। फिलहाल किशोरी आत्महत्या की कोशिश क्यों की इस बात का खुलासा अब तक नहीं हो सका है।

नाबालिग लड़की ने रो रोकर पिता को बताया जीजा का घिनौनाा सच

दर्ज नहीं हुआ केस

अफरा-तफरी के बीच पुल पर जाम लग गया, जिसे पुलिसकर्मियोंं ने खुलवाया। पुलिस के मुताबिक किशोरी तिगांव की रहने वाली है और घटना के बाद परिजन उसे घर ले गए। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहींं किया है।

chat bot
आपका साथी