कुछ रेस्टोरेंट खुले तो कुछ कर रहे इंतजार

दिल्ली सरकार के आदेश के बाद सोमवार को रेस्टोरेंट संचालकों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। कई रेस्टोरेंट संचालक गाइडलाइन का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं जिसने रेस्टोरेंट खोल दिया है वह ग्राहकों के इंतजार में दिखे। पहला दिन होने के कारण रेस्टोरेंट में ज्यादा ग्राहक नजर नहीं आए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jun 2020 11:23 PM (IST) Updated:Mon, 08 Jun 2020 11:23 PM (IST)
कुछ रेस्टोरेंट खुले तो कुछ कर रहे इंतजार
कुछ रेस्टोरेंट खुले तो कुछ कर रहे इंतजार

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : दिल्ली सरकार के आदेश के बाद सोमवार को रेस्टोरेंट संचालकों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही। कई रेस्टोरेंट संचालक गाइडलाइन की प्रति का इंतजार कर रहे हैं तो वहीं जिसने रेस्टोरेंट खोल दिया है, वह ग्राहकों के इंतजार में दिखे। पहला दिन होने के कारण रेस्टोरेंट में ज्यादा ग्राहक नजर नहीं आए।

जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर स्थित बरकोस के असिस्टेंट रेस्टोरेंट मैनेजर राहुल घोष ने बताया कि अभी लोगों के लिए हमारा रेस्टोरेंट नहीं खुला है। अभी होम डिलेवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अगले कुछ दिनों में लोगों के लिए रेस्टोरेंट खोलने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक तैयारी करने में समय लग सकता है। उत्तम नगर में मेट्रो रेस्टोरेंट को लोगों के लिए खोल दिया गया है। रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने बताया कि पूरे दिन ग्राहक के इंतजार में ही बीत रहा है। आज पहला दिन होने के चलते लोग नहीं आए हैं। साथ ही होम डिलेवरी के आर्डर भी काफी कम मिल रहे हैं। आने वाले दिनों में स्थिति सुधरने की उम्मीद है। इसके अलावा मॉल में स्थित रेस्टोरेंट को भी नहीं खोला गया है। जनकपुरी स्थित यूनिटी मॉल में जो रेस्टोरेंट हैं, उनमे से सोमवार को अधिकांश बंद रहे।

कुछ रेस्टोरेंट संचालकों ने कहा कि समय को देखते हुए हम विचार कर रहे हैं कि सिर्फ होम डिलेवरी की सुविधा ही रखी जाए, क्योंकि अब लोग रेस्टोरेंट में आकर खाना खाने से परहेज करेंगे। ऐसे में होम डिलेवरी की सुविधा उनको ज्यादा पसंद आएगी। कई मॉल भी नहीं खुले

द्वारका के अलावा जनकपुरी व सुभाष नगर स्थित मॉल को अभी नहीं खोला गया है। मॉल संचालकों का कहना है कि सरकार के गाइडलाइन के मुताबिक ही मॉल खोले जाएंगे। इसकी तैयारी में समय लगेगा, ऐसे में सोमवार से मॉल को खोलना संभव नहीं था। तैयारियां चल रही हैं। इसके अलावा जनकपुरी के यूनिटी मॉल को खोल दिया गया है। पहले दिन कुछ दुकानें खुली नजर आई। मॉल में जाने से पहले लोगों की थर्मल स्क्रीनिग हो रही थी। इसके अलावा मॉल को सैनिटाइज भी किया जा रहा था।

chat bot
आपका साथी