सामाजिक संस्थाओं ने उपयोगी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

-तीन सामाजिक संस्थाओं ने चंद्रशेखर आजाद पार्क शाहदरा में किया पौधारोपण -नीम जामुन शहतूत गूलर अमरूद गुड़हल और बेल के 50 उपयोगी पौधे लगाए

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 09:05 PM (IST)
सामाजिक संस्थाओं ने उपयोगी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
सामाजिक संस्थाओं ने उपयोगी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : सामाजिक संस्थाओं, सेवा एक अनोखा परिवार, आत्मनिर्भर इंडिया फाउंडेशन और सरदार पटेल सेना की ओर से संयुक्त रूप से चंद्रशेखर आजाद पार्क, लोनी रोड, शाहदरा में रविवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान तीनों संस्थाओं के सदस्यों ने नीम, जामुन, शहतूत, गूलर, अमरूद, गुड़हल और बेल के 50 पौधे लगाए। इस दौरान सेवा एक अनोखा परिवार संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि संस्था के सभी सदस्यों ने इनमें से अधिकतर पौधों को पहले अपने घर पर तैयार किया। इसके बाद इन्हें फलने-फूलने और सार्वजनिक रूप से लोग के उपयोग में आने लिए पार्क में रोपित किया गया।

अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था की ओर से ऐसे उपयोगी पौधे लगाने पर जोर दिया जा रहा है, जो लोग के काम आ सकें। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मनुष्य जाति के सबसे अच्छे और सच्चे मित्र हैं, जो कई पीढि़यों तक मानव जाति के काम आते हैं। इसलिए संस्था पौधारोपण पर भी ध्यान दे रही है। पौधारोपण के बाद संस्था के कार्यकर्ताओं की ओर से राम नगर विस्तार में सैनिटाइजेशन का कार्य और आयुर्वेदिक काढ़े का भी वितरण किया गया, जिससे लोग अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सही रख सकें।

chat bot
आपका साथी