समाजसेवियों के नाम पर सड़कों के नाम होने से मिलेगी प्रेरणा: श्याम सुंदर

जागरण संवाददाता पूर्वी दिल्ली शकरपुर वार्ड के साउथ गणेश नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:33 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:33 PM (IST)
समाजसेवियों के नाम पर सड़कों के नाम होने से मिलेगी प्रेरणा: श्याम सुंदर
समाजसेवियों के नाम पर सड़कों के नाम होने से मिलेगी प्रेरणा: श्याम सुंदर

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : शकरपुर वार्ड के साउथ गणेश नगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिवंगत भाजपा नेता व समाजसेवियों के नाम पर दो सड़कों का नामकरण किया गया। पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा पूर्व विधायक स्वर्गीय मुरारी सिंह व पूर्व मंडल अध्यक्ष सह जिला उपाध्यक्ष स्वर्गीय राकेश त्यागी के समाजसेवा में दिए योगदान को देखते हुए ही इन सड़कों का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि इस तरह आगे भी समाजसेवियों के नाम पर ही सड़कों का नामकरण किया जाना चाहिए, ताकि लोग उनके योगदान याद कर उनसे प्रेरणा ले सकें। स्थानीय विधायक अभय वर्मा ने कहा कि इन दोनों समाजसेवी द्वारा सुझाए गए सभी कार्यों को संपन्न कराकर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। इनमें पीडब्ल्यूडी का नाला व मंडावली अंडर पास को ठीक करवाना प्रमुख कार्य हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय पार्षद नीतू त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व विधायक मुरारी सिंह ने क्षेत्र में सीवर, बिजली व पानी की व्यवस्था करवाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया था। यमुनापार से आइटीओ जाने वाले पुल के निर्माण में भी उनका योगदान था। साथ ही राकेश त्यागी ने भी साउथ गणेश नगर की सड़कें, नालियां व गलियां बनवाने से लिए खूब भागदौड़ की थी, अब इन दोनों समाजसेवियों के नाम पर सड़क का नाम रखा जा रहा है तो यह बहुत ही हर्ष का विषय है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा, स्थानीय पार्षद नीतू त्रिपाठी, पांडव नगर के निगम पार्षद गोविद अग्रवाल, पूर्व निगम पार्षद बीडी पांडेय, मंडल अध्यक्ष मनोज त्यागी, लता गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी, बीरबल, अनुज त्यागी, शिवकुमार त्यागी, दीपक पंवार, आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष गंगा शरण व लोकेश त्यागी सहित कई स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी