तंत्र मंत्र का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

फर्श बाजार इलाके में फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने तंत्र-मंत्र का ज्ञानी होने की बात कहकर महिला और उसके परिजनों से दोस्ती बढ़ाई थी। इसके बाद वह तंत्र-मंत्र के बहाने महिला के घर जाने लगा। महिला का आरोप है कि एक दिन बेहोशी की हालत में युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस 28 वर्षीय युवक की तलाश कर रही है। साथ ही महिला के बयानों की भी जांच कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Feb 2019 10:59 PM (IST) Updated:Mon, 25 Feb 2019 10:59 PM (IST)
तंत्र मंत्र का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म
तंत्र मंत्र का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : फर्श बाजार इलाके में फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक ने 45 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने तंत्र-मंत्र का ज्ञानी होने की बात कहकर महिला और उसके परिजनों से दोस्ती बढ़ाई थी। इसके बाद वह तंत्र-मंत्र के बहाने महिला के घर जाने लगा। महिला का आरोप है कि एक दिन बेहोशी की हालत में युवक ने उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस 28 वर्षीय युवक की तलाश कर रही है। साथ ही महिला के बयानों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, महिला परिवार सहित फर्श बाजार इलाके में रहती है। जून 2018 में फेसबुक के जरिये आरोपित से महिला की दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक पर बातें होने लगीं। इस दौरान युवक ने महिला को तंत्र-मंत्र के बारे में बताया। महिला ने उससे अपनी पारिवारिक समस्याओं के बारे में बताया। महिला का आरोप है कि युवक ने तंत्र-मंत्र के जरिये उसकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। इस बहाने युवक ने महिला के घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपित की महिला के पति व अन्य परिजनों से भी जान पहचान हो गई। महिला का कहना है आरोपी ने एक बार नींद या बेहोशी की हालत में उसका शारीरिक शोषण किया। दूसरी बार घर में घुसकर दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह फरार है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार

जासं, पूर्वी दिल्ली : गोकुलपुरी इलाके में 15 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान शकील के रूप में हुई है। आरोपित के खिलाफ अक्टूबर 2018 में दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। किशोरी का आरोप है कि आरोपित ने शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी करने से मुकर गया। किशोरी ने परिजनों के जरिये उसके खिलाफ थाने में शिकायत दी थी।

chat bot
आपका साथी