हिदूराव अस्पताल में जल्द शुरू की जाएगी ओपीडी : अवतार सिंह

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने बताया कि जल्द ही हिदूराव अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बहाल की जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Aug 2020 11:04 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 11:04 PM (IST)
हिदूराव अस्पताल में जल्द शुरू की जाएगी ओपीडी : अवतार सिंह
हिदूराव अस्पताल में जल्द शुरू की जाएगी ओपीडी : अवतार सिंह

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर अवतार सिंह ने बताया कि जल्द ही हिदूराव अस्पताल में ओपीडी सेवाएं बहाल की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मंगलवार को उनकी अस्पताल प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई है। बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि चूंकि अस्पताल में कोरोना के मरीज बहुत कम संख्या में आ रहे हैं ऐसे में अस्पताल में फिर से ओपीडी सेवाएं बहाल कर दी जाए। क्योंकि फिलहाल 15 मरीजों की वजह अस्पताल सामान्य मरीजों के लिए बंद पड़ा है। जबकि आस-पास के बड़ी संख्या में लोग यहां पर इलाज कराने आते थे।

अवतार सिंह ने बताया कि कोरोना के इलाज की वजह से 90 लाख रुपये का खर्चा होटल में स्वास्थ्य कर्मियों को ठहराने पर हो गया है। जबकि अन्य खर्चे अलग से हो रहे हैं। यहां पर ओपीडी सेवाएं बंद होने की वजह से लोग दूसरे अस्पतालों में जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। इसलिए हम जल्द ही इस पर फैसला लेंगे कि अस्पताल में कोरोना के साथ ओपीडी सेवाएं भी चलाई जाए। क्योंकि बरसात का मौसम होने के साथ लोग को सर्दी जुकाम और मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी