यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, छह लोग हुए घायल

बिहार से दिल्ली आ रही स्कार्पियो कार रविवार को रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भाइपुर ब्रहमनान गांव के पास एक मोटर साइकिल सवार को बचाते समय यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई।

By Edited By: Publish:Sun, 07 Jul 2019 08:09 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jul 2019 10:00 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, छह लोग हुए घायल
यमुना एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित स्कार्पियो पलटी, छह लोग हुए घायल

नोएडा (रबूपुरा)। बिहार से दिल्ली आ रही एक स्कार्पियो कार रविवार को रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भाइपुर ब्रह्मनान गांव के पास एक मोटर साइकिल सवार को बचाते समय यमुना एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेस-वे के सुरक्षाकर्मी व रबूपुरा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में एक ही परिवार के चार सदस्य भी शामिल हैं। पुलिस ने जेसीबी मशीन की मदद से स्कार्पियो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

पुलिस ने बताया कि बिहार के दानापुर निवासी 40 वर्षीय कमलेश शर्मा रविवार को स्कार्पियो में पत्नी, बेटी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भाइपुर ब्रह्मनान गांव के पास पहुंची, तभी आगे चल रहे एक मोटर साइकिल सवार को बचाते समय उनकी स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

इस हादसे में कमलेश शर्मा, उनकी पत्नी सोहा देवी, सात वर्षीय बेटी सोनिया व पंद्रह वर्षीय मनीषा के अलावा 32 वर्षीय रवि व गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही रबूपुरा पुलिस व यमुना एक्सप्रेस वे के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सुरक्षाकर्मियों की मदद से घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। 

chat bot
आपका साथी