दिल्ली में यूपी भवन के सामने महिलाओं का प्रदर्शन, उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

महिला संगठनों से जुड़ी कई महिलाओं ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने सरकार से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 30 Jul 2019 11:15 PM (IST)
दिल्ली में यूपी भवन के सामने महिलाओं का प्रदर्शन, उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग
दिल्ली में यूपी भवन के सामने महिलाओं का प्रदर्शन, उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

नई दिल्ली, जेएनएन। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली में महिलाएं सड़क पर उतर गई हैं। महिला संगठनों से जुड़ी कई महिलाओं ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने यूपी सरकार से पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता एनी राजा ने कहा कि यूपी सरकार को विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने यूपी भवन के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की गई है कि सरकार पीड़िता के इलाज और उसकी पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी ले।

इससे पहले सोमवार को इंडिया गेट पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने टॉर्च लाइट मार्च निकाला था। लोगों ने सरकार से दुष्कर्म पीड़िता के आरोपितों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। टॉर्च लाइट मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं भी शामिल रहीं। मार्च निकाल रहे लोगों का कहना था कि विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने की थी पीड़िता से मुलाकात
सोमवार को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के परिजन से लखनऊ जाकर मुलाकात की थी। उन्होंने पीड़िता और उनके वकील को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस से दिल्ली भेजने और आरोपित विधायक को बर्खास्त करने की मांग की। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में पत्र भी लिखा है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने दिल्ली के एक बड़े निजी अस्पताल में पीड़ितों का मुफ्त इलाज करवाने का प्रस्ताव भी दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा और उनसे पीड़ितों को दिल्ली के लिए एयर लिफ्ट करवाने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि ज्यादा देर होने से पीड़ितों की जिंदगी खतरे में आ जाएगी। अगर वे उत्तर प्रदेश में रहेंगे तो उनकी जिंदगी खतरे में रहेगी।

बता दें कि रविवार को उन्नाव के माखी के चर्चित दुष्कर्म मामले की पीड़िता की कार को रायबरेली में एक ट्रक से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता की चाची की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़िता समेत तीन लोग जख्मी हो गए, जिन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां एक महिला की और मौत हो गई थी।
 

 दिल्ली-NCR की ताजा खबरें व स्टोरीज पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी