Delhi Crime: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

Delhi Crime News दिल्ली से एक और शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां बुराड़ी इलाके में एक ठेकेदार ने धोखे से 38 वर्षीय महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Sep 2022 08:18 AM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2022 08:18 AM (IST)
Delhi Crime: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
Delhi Crime: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 38 वर्षीय एक महिला ने ठेकेदार पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित जयप्रकाश पांडेय उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि जय प्रकाश एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से संबंध रखता है।

महिला पर बनाया शिकायत वापस लेने का दबाव

अपनी पहुंच की वजह से आरोपित ने महिला पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। पुलिस आरोपित के किसी भी पार्टी से संबंध होने की बात से इंकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला और आरोपित एक दूसरे के पहले से जानकार हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता बुराड़ी इलाके में रहती है।

Delhi News: डीयू की छात्रा की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर भेजने वाला स्केच आर्टिस्ट गिरफ्तार

महिला को धोखे से ले गया था आरोपित

पीड़िता ने बताया कि उनके परिवार में पति व दो बच्चे हैं। आरोपित उनके पति का जानकार है। आरोपित ने धोखे से उन्हें अपने साथ ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने जब इसका ऐतराज किया तो आरोपित ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में 21 सितंबर को एफआइआर दर्ज की गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में रिहायशी इलाकों में चलने वाली फैक्ट्रियों पर होगी कार्रवाई, 12 टीमें गठित

chat bot
आपका साथी