Delhi Metro News: पिंक लाइन पर मेट्रो के ओएचई में आग लगने का वीडियो वायरल, DMRC ने किया इनकार

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आग लगने या विस्फोट होने की घटना से इनकार किया है। डीएमआरसी का कहना है कि यह सामान्य घटना है। बारिश या किसी बाहरी धातु के टकराने के कारण पैंटो फ्लैशिंग की घटनाएं होती हैं।

By Jp YadavEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:50 AM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 11:11 AM (IST)
Delhi Metro News: पिंक लाइन पर मेट्रो के ओएचई में आग लगने का वीडियो वायरल, DMRC ने किया इनकार
Delhi Metro News: पिंक लाइन पर मेट्रो के ओएचई में आग लगने का वीडियो वायरल, DMRC ने किया इनकार

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) की पिंक लाइन की मेट्रो के ओएचई (ओवर हेड इक्विपमेंट) में आग लगने का वीडियो वायरल हुआ। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद यात्रियों को मेट्रो से उतरना पड़ा, लेकिन दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने आग लगने या विस्फोट होने की घटना से इनकार किया है। डीएमआरसी का कहना है कि यह सामान्य घटना है। बारिश या किसी बाहरी धातु के टकराने के कारण पैंटो फ्लैशिंग की घटनाएं होती हैं।

डीएमआरसी का कहना है कि पांच सेकेंड का एक ट्वीट वीडियो क्लिप वायरल किया जा रहा है। जिसमें मेट्रो ट्रेन में विस्फोट की बात कही जा रही है। ऐसी कोई घटना नहीं हुई। मेट्रो पूरी तरह सुरक्षित है। दरअसल 15 जुलाई की रात करीब 11:30 बजे एक मेट्रो ट्रेन अपना आखिरी फेरा पूरा कर मयूर विहार फेज-एक स्टेशन पहुंची थी। इस मेट्रो को रिवर्सल पर खड़ा किया जाना था। वही एक दूसरी मेट्रो को अपने अंतिम फेरे के लिए प्लेटफार्म पर पहुंचना था। पांच यात्री गलती से पहले वाली मेट्रो ट्रेन में चढ़ गए थे। उन यात्रियों को उतारकर वापस प्लेटफार्म पर लाना पड़ा। इसी दौरान पैंटो फ्लैशिंग की घटना हुई।

गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम की 7वीं लाइन कही जाने वाली 'पिंक लाइन' मुकुंदपुर से शुरू होकर शिव विहार तक जाती है। पूरी तरह से निर्मित होने के बाद पिंक लाइन दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी लाइन होगी, जो पूरे शहर के क्षेत्र को सम्पूर्ण रूप से जोड़ने लिए 'यू' आकार में दिखाई देगी। इस लाइन की कुल लंबाई 58.596 किलोमीटर है। 

यह भी पढ़ेंः घर पर बनाइए आम की बर्फी और केक, बाकी मिठाइयों का स्वाद भूल जाएंगे, जानें विधि

जानिये- पिंक लाइन मेट्रो के बारे में मुकुंदपुर डिपो मजलिस पार्क आजादपुर अदला-बदली(येलो लाइन) शालीमार बाग नेताजी सुभाष प्लेस शकूरपुर पंजाबी बाग वेस्ट ईएसआई अस्पताल राजौरी गार्डन माया पुरी नारायण विहार दिल्ली कैंट दक्षिण कैंपस मोती बाग भिकाजी कामा प्लेस सरोजनी नगर आईएनए दक्षिण एक्सटेंशन लाजपत नगर विनोबापुरी आश्रम हज़रत निजामुद्दीन मयूर विहार- I मयूर विहार पॉकेट-1 त्रिलोक पुरी विनोद नगर ईस्ट विनोद नगर आईपी एक्सटेंशन आनंद विहार कड़कड़डूमा कृष्णा नगर पूर्वी आजाद नगर वेलकम जफ्फराबाद मौजपुर गोकुल पुरी जोहरी एन्क्लेव शिव विहार

7th Pay Commission 2021 : दिल्ली-NCR के केंद्रीय कर्मचारियों को भी राहत, डीए बढ़ा तो सैलरी में भी होगा इजाफा

chat bot
आपका साथी