नवरात्र पर मां वैष्णो देवी के भक्तों को तोहफा, वंदे भारत एक्सप्रेस से करें सिर्फ 8 घंटे में सफर

देश में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नई दिल्ली से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Fri, 27 Sep 2019 08:16 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 08:05 AM (IST)
नवरात्र पर मां वैष्णो देवी के भक्तों को तोहफा, वंदे भारत एक्सप्रेस से करें सिर्फ 8 घंटे में सफर
नवरात्र पर मां वैष्णो देवी के भक्तों को तोहफा, वंदे भारत एक्सप्रेस से करें सिर्फ 8 घंटे में सफर

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। माता वैष्णो देवी के भक्तों को इस नवरात्र रेल मंत्रालय वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन 18) का तोहफा देने जा रहा है। देश में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलेगी। यह रेलगाड़ी आठ घंटे में दिल्ली से कटरा का सफर तय करेगी। अभी इस सफर में 12 घंटे का समय लगता है।

शनिवार को नई दिल्ली से कटरा के बीच इस ट्रेन का अंतिम ट्रायल होगा। इससे पहले 22 जुलाई को इसका ट्रायल हुआ था जिसमे मिली कमियों को दूर करके अब अंतिम ट्रायल किया जाएगा।

सुबह छह बजे रवाना होगी वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे रवाना होगी। सुबह 08.10 बजे यह रेलगाड़ी अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और दो मिनट रुकने के बाद लुधियाना के लिए रवाना होगी। लुधियाना रेलवे स्टेशन पर यह 09.19 बजे पहुंचेगी और दो मिनट ठहरने के बाद 09.21 बजे रवाना हो जाएगी। जम्मू रेलवे स्टेशन पर दोपहर 12.38 बजे पहुंचेगी और दो मिनट पर रुकने के बाद 12.40 बजे रवाना होकर अपराह्न 2 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। 

अपराह्न 3 बजे कटरा से दिल्ली के लिए होगी रवाना

वापसी में यह रेलगाड़ी अपराह्न 3 बजे कटरा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। शाम 4.13 बजे जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचेगी और 4.15 बजे रवाना हो जाएगी। शाम 7.32 पर यह रेलगाड़ी लुधियाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 7.34 पर रवाना होकर देर शाम 8.48 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वहां दो मिनट रुकने के बाद रवाना होकर रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

अमित शाह दिखा सकते हैं हरी झंडी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, 3 अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते हैं। मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन यह दोनों तरफ से चलेगी। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलती है।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली सरकार कल से बेचेगी सस्ता प्याज, राशन की दुकानों पर खरीद सकेंगे लोग

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी