Delhi Metro : जनकपुरी-कृष्णा पार्क तक बनेगा अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर, सड़क पर नहीं लगेगा जाम

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर फेज चार का सबसे बड़ा कॉरिडोर होगा। इसकी कुल लंबाई 28.92 किलोमीटर होगा।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 07 Oct 2019 09:19 AM (IST) Updated:Mon, 07 Oct 2019 09:19 AM (IST)
Delhi Metro : जनकपुरी-कृष्णा पार्क तक बनेगा अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर, सड़क पर नहीं लगेगा जाम
Delhi Metro : जनकपुरी-कृष्णा पार्क तक बनेगा अंडरग्राउंड मेट्रो कॉरिडोर, सड़क पर नहीं लगेगा जाम

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Metro Rail Corporation: फेज चार के जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर के निर्माण के लिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने तीसरा टेंडर जारी किया है। इसके तहत करीब 478 करोड़ की लागत से जनकपुरी पश्चिम से कृष्णा पार्क के बीच करीब दो किलोमीटर का भूमिगत कॉरिडोर बनेगा। इस हिस्से पर कृष्णा पार्क में भूमिगत मेट्रो स्टेशन भी बनेगा।

डीएमआरसी का कहना है कि भूमिगत स्टेशन का निर्माण सामान्य तौर पर कट-कवर तकनीक से होता है, जबकि भूमिगत कॉरिडोर का निर्माण बॉक्स पूसिंग तकनीक से किया जाएगा, इसलिए भूमिगत कॉरिडोर बनाने के लिए सड़क की खोदाई करने की जरूरत नहीं पड़ती।

जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम कॉरिडोर फेज चार का सबसे बड़ा कॉरिडोर होगा। इसकी कुल लंबाई 28.92 किलोमीटर होगा। यह फेज तीन की मजेंटा लाइन (बॉटेनिकल गार्डन-जनकपुरी पश्चिम) की विस्तार परियोजना है। इसके निर्माण के लिए डीएमआरसी दो टेंडर पहले जारी कर चुका है। कृष्णा पार्क से आगे का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा।

वहीं, उम्मीद है कि अगले कुछ माह में इस कॉरिडोर का निर्माण शुरू हो जाएगा। उल्लेखनीय है कि फेज चार में छह नए मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण होना है, जिसकी कुल लंबाई 103.94 किलोमीटर होगी।

यहां पर बता दें कि चौथे फेज में आ रही आर्थिक दिक्कत को दूर करने के लिए मित्र देश जापान भी मदद के  लिए आगे आया है। 

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी