बाहरी दिल्ली में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी, दोनों की चाकू घोंपकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया लूटने के बाद हत्या का मामला प्रतीत होता है। दोनों के शव पाए गए हैं जिस पर घाव के निशान देखे गए हैं। पुलिस बताया कि दोनों शख्स के शव रविवार रात को बरामद किए गए। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman Publish:Mon, 18 Mar 2024 12:18 PM (IST) Updated:Mon, 18 Mar 2024 12:18 PM (IST)
बाहरी दिल्ली में दो लोगों के शव मिलने से सनसनी, दोनों की चाकू घोंपकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस
बाहरी दिल्ली के रणहौला में दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या।

पीटीआई, नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रणहौला इलाके में दो लोगों की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। दोनों के शव पाए गए हैं जिसपर घाव के निशान देखे गए हैं।  पुलिस बताया कि दोनों शख्स के शव रविवार रात को बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि रात करीब 9.44 बजे मच्छी मार्केट के पास एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और उस व्यक्ति को जाफरपुर अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मुकेश (34) के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- 'ED के पीछे छुपकर चुनाव लड़ना चाहती है BJP', DJB मामले में केजरीवाल को समन भेजे जाने पर AAP का हमला

डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

एक अधिकारी ने बताया कि जब उस व्यक्ति को अस्पताल ले जाया जा रहा था, तो कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम को पास में एक और शव पड़े होने की सूचना दी। उस पर भी चाकू से वार किया गया था। उसे जब अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया था। दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है। 

हत्या से पहले लूटने का मामला

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों लोगों को मारने से पहले लूटा गया था।

ये भी पढ़ें- दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका; तुरंत करना होगा सरेंडर

chat bot
आपका साथी