दिल्ली में लव जिहाद की भेंट चढ़ी एक और हिंदू युवती, आरोपित ने की सारी हदें पार

आरोप है कि पार्टी के दौरान वहां पर पीड़ित को धोखे से नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका वीडियो भी बनाया गया। इस पूरी घटना में आरोपित सोहेल और उसका पिताबहनमां सभी शामिल थे।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 08:18 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 08:18 PM (IST)
दिल्ली में लव जिहाद की भेंट चढ़ी एक और हिंदू युवती, आरोपित ने की सारी हदें पार
रमा विहार निवासी सोहेल अहमद की फाइल फोटो

बाहरी दिल्ली [धनंजय मिश्रा]। राजधानी दिल्ली में लव जिहाद की जड़े अब बेहद गहरी हो गई हैं। रोहिणी इलाके में रहने वाली एक हिंदू युवती को लव जिहादियों ने पहले नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील वीडियो बनाया। उसके बाद तीन साल तक वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर युवती का यौन शोषण करते रहे। गत साल अक्टूबर में आरोपित युवक ने युवती का मतांतरण कराकर शादी कर लिया। शादी के बाद युवती को आरोपित और उसके स्वजन देह व्यापार में धकेलने की पूरी कोशिश कर रहे थे। इसके लिए पीड़िता पर रोजाना हर तरह के जोरो-जुल्म किए गए।

परेशान होकर पीड़िता किसी तरह आरोपितों के चुंगल से भाग कर आई और अपने स्वजन और अमन विहार पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर मुख्य आरोपित रमा विहार निवासी सोहेल अहमद और उसके पिता शफीक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता के भाई ने बताया कि वर्ष 2017 में साढ़े सोलह वर्षीय बहन व आरोपित सोहेल की बहन स्कूल में पढ़ती थी। सोहेल की बहन ने पीड़िता को अपना नाम प्रेरणा बताया। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। एक दिन प्रेरणा पीड़िता को अपने घर पार्टी के लिए ले गई थी। जहां उसने अपने भाई से मिलवाया और उसका नाम साहिल बताया। आरोप है कि पार्टी के दौरान वहां पर पीड़ित को धोखे से नशीला पदार्थ पिला कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। उसका वीडियो भी बनाया गया। इस पूरी घटना में आरोपित सोहेल और उसका पिता,बहन,मां सभी शामिल थे।

अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर किया यौन शोषण 
इस वारदात के बाद पीड़िता को उसका अश्लील वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी देकर सोहेल ने कई बार यौन शोषण किया। गत वर्ष अक्टूबर में आरोपित ने पीड़िता का मतांतरण कर शादी कर लिया। इसके बाद आरोपित और उसके स्वजन पीड़िता को देह व्यापार में धकेलने के लिए प्रताड़ित करने लगे। उसके साथ रोज मारपीट की जाती थी। परेशान होकर पीड़िता रविवार सुबह पांच बजे किसी तरह अपने घर भाग कर आई।

पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपित का पूरा परिवार लव जिहाद की साजिश में शामिल है। पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाने से पहले आरोपित की बहन ने खुद को हिंदू परिवार से बताया था। आरोपितों ने जब पीड़िता का अश्लील वीडियो बना लिया उसके बाद बताया कि सभी मुस्लिम धर्म से हैं।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी