जिंदगी से जंग : दो महिलाओं सहित तीन ने लगाई फांसी

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह यहां अपनी पत्नी के साथ पिछले एक वर्ष से रह रहे थे। परिजनों के अनुसार बीते कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे।

By Edited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 07 Dec 2018 07:41 AM (IST)
जिंदगी से जंग : दो महिलाओं सहित तीन ने लगाई फांसी
जिंदगी से जंग : दो महिलाओं सहित तीन ने लगाई फांसी

फरीदाबाद, जेएनएन। शहर में अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं व एक अधेड़ सहित तीन लोगों ने फांसी लगाकर जान दे दी। गांव सेहतपुर में 30 वर्षीय महिला ने बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे फांसी लगाई। पति के अनुसार कुछ दिन बाद उसकी परीक्षा थी। इसके कारण वह तनाव में थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाई।

जांच अधिकारी ने बताया कि मायके से संबंधित परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। शुक्रवार को उसके परिजनों के बयान के बाद ही पोस्टमॉर्टम व अन्य कार्रवाई होगी। इसके अलावा सोना कॉलोनी गांव सेहतपुर में  29 वर्षीय महिला ने फांसी लगाई। उसके पति ने बताया है कि पड़ोसी के साथ कुछ दिन पहले झगड़ा हुआ था। इसके चलते वह तनाव में थी। इसी तनाव में उसने फांसी लगाई। पुलिस ने पवन के बयान पर  पड़ोसी और उसकी पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एक अन्य मामले में सेक्टर-87 में मानसिक रूप से परेशान अधेड़ ने बुधवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय मेष बहादुर के रूप में हुई। वे प्रयागराज की एक इंश्योरेंस कंपनी से सेवानिवृत थे।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह यहां अपनी पत्नी के साथ पिछले एक वर्ष से रह रहे थे। परिजनों के अनुसार बीते कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान थे। मेष की दो बेटियां हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। एक बेटी बनारस में रहती है और दूसरी फरीदाबाद में। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

chat bot
आपका साथी