राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के साइन बोर्ड पर अकाली दल ने पोता कालिख, जताया विरोध

कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर से लिखे साइन बोर्ड पर यूथ अकाल दल ने कालिख पोत दी।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Wed, 26 Dec 2018 04:20 PM (IST) Updated:Wed, 26 Dec 2018 04:20 PM (IST)
राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के साइन बोर्ड पर अकाली दल ने पोता कालिख, जताया विरोध
राजीव चौक मेट्रो स्‍टेशन के साइन बोर्ड पर अकाली दल ने पोता कालिख, जताया विरोध
नई दिल्‍ली, जेएनएन। कांग्रेस के दिग्‍गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर से लिखे साइन बोर्ड पर यूथ अकाली दल ने कालिख पोत दी। सोशल मीडिया में यह तस्‍वीर काफी तेजी से शेयर हो रही है। यह मामला दिल्‍ली के राजीव गांधी मेट्रो स्‍टेशन का है।

दिल्‍ली मेट्रो में राजीव गांधी मेट्रो स्‍टेशन (राजीव चौक) काफी व्‍यस्‍त और महत्‍वपूर्ण स्‍टेशन है जहां हजारों-हजार यात्री हर घंटे सफर करते हैं। यह मेट्रो स्‍टेशन के साइन बोर्ड पर युवा अकाली दल के नेताओं ने विरोध दर्ज कराते हुए इस साइन बोर्ड पर कालिख पोत दी।

राजीव चौक को हार्ट ऑफ कैपिटल भी कहा जाता है। इस घटना से पहले लुधियाना में भी ऐसी ही एक घटना हुई थी। इनकी मांग है कि राजीव गांधी से भारत रत्‍न वापस लिया जाए।

chat bot
आपका साथी