दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 01:23 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 01:23 PM (IST)
दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद
दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

नई दिल्ली, जागरण संवााददाता। बाहरी दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार की देर रात सुरक्षा गार्ड के सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान माधव कुमार मिश्रा (62) के रुप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलने पर मौके पर अशोक विहार थाना पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस को मौके से एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी है, जिसमें देर रात 12 बजे तीन युवक संदिग्ध हालात में फैक्ट्री के अंदर दिखाई दे रहे हैं। प्रारंभिक जांच में यह मामला लूटपाट के विरोध करने पर हत्या का लग रहा है। जिसमें सुरक्षा गार्ड के जानकारों का हाथ हो सकता है , क्योंकि फैक्ट्री के अंदर जोर जबरदस्ती घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं। जानकारी के अनुसार माधव कुमार मिश्रा वजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र के 63/1 स्थित प्लास्टिक दाने की फैक्ट्री में बतौर सुरक्षा गार्ड कार्यरत थे। ]

संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

बताया जाता है कि इस परिसर में कई अन्य फैक्ट्रियां भी हैं। रविवार की सुबह जब लोग फैक्ट्री परिसर में पहुंचे तो उन्होंने माधव को प्लास्टिक दाने से भरी बोरियों के नीचे दबे पाया। उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया। उनके सिर पर चोट के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी। ऐेसे में तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के अनुसार फैक्ट्री की तिजोड़ी सुरक्षित मिली, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये थे। सीसीटीवी में दिख रहे तीनों संदिग्ध 18 से 22 साल के लग रहे हैं। जिसके आधार पर उनकी शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। आशंका है कि हमलावर मृतक गार्ड के जानकार हो सकते हैं, जिन्होंने लूटपाट की कोशिश की होगी तो सुरक्षा गार्ड ने विरोध किया होगा। जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई है। बहरहाल, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी