Hunar Haat Pitampura Delhi 2020: देसी खाट पर चटोरों के ठाट... ग्रामीण अंदाज बना आकर्षण का केंद्र

Hunar Haat Pitampura Delhi 2020 हुनर हाट के इस मेले की रौनक में स्वदेशी और हस्तशिल्प का आकर्षण तो है ही लेकिन अलग अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां आने पर मजबूर कर रहे हें। इन दिनों हुनर हाट मेले की रौनक देखती ही बन रही है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 02:43 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 02:58 PM (IST)
Hunar Haat Pitampura Delhi 2020: देसी खाट पर चटोरों के ठाट... ग्रामीण अंदाज बना आकर्षण का केंद्र
पीतमपुरा के दिल्ली हाट में चल रहे हुनर हाट मेले की तस्वीर

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Hunar Haat Pitampura Delhi 2020:  शहर में गांव का बसेरा, जी हां पीतमपुरा के दिल्ली हाट में चल रहे हुनर हाट मेले का अंदाज कुछ ऐसा ही है। वैसे तो यहां हर दिन कुछ खास है लेकिन देसी अंदाज में ग्राहकों को लुभाना यहां के खरीदारों को बखूबी आता है। चटपटी चाट हो या दाल बाटी या सबका पसंदीदा लिट्टी चोखा, हर जायके का व्यंजन लोगों को लुभा रहा है। इसे परोसने के लिए लगाए गए देसी खाट तो लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पूरे परिवार के साथ एक खाट पर बैठकर इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हुए लोग अच्छे पलों को बिता रहे हैं।

हालांकि कोरोना को देखते हुए एक स्टॉल और खाट के बीच दूरी निर्धारित की गई है लेकिन लोग इस देसी अंदाज के बीच दोस्त और परिवार के साथ मस्ती करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। स्वदेशी हस्तशिल्प की खरीदारी के बीच जब लोगों को चटोरी भूख लगती तो वह इन्हीं खाट पर समय बिताते हुए नजर आते हैं।

ग्रामीण अंदाज बना आकर्षण का केंद्र

हुनर हाट के इस मेले की रौनक में स्वदेशी और हस्तशिल्प का आकर्षण तो है ही लेकिन अलग अलग राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन भी यहां आने पर मजबूर कर रहे हें। इसके साथ ही स्टॉल और खाने के लिए लगाए मेजों की सजावट में ग्रामीण अंदाज वाकई में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बच्चे, बूढ़े और महिलाएं सभी इसे पसंद कर रहे हैं। जब पेट को तृप्ति मिल जाती तो लोग यहां प्रतिदिन शाम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शिरकत करते। इस तरह दिल्ली के इस पीतमपुरा क्षेत्र में इन दिनों हुनर हाट मेले की रौनक देखती ही बन रही है।

22 नवंबर तक चलेगा हुनर हाट


बता दें कि हुनर हाट 11 नवंबर से शुरू हुआ है। इसका आयोजन 22 नवंबर तक किया जाएगा। इसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्सास नकवी और किरण रिजिजू ने किया था। यहां पर 100 से ज्यादा दुकानें लगाई गई है। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी