Delhi Metro News: जानिये- किस फैसले से अपने लाखों यात्रियों को राहत दे सकता है दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro News मेट्रो स्टेशन के ज्यादातार गेट बंद होने से लाखों मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की भीड़ के चलते लोगों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का इंतजार करना पड़ रहा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 09 Nov 2020 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 09 Nov 2020 02:43 PM (IST)
Delhi Metro News: जानिये- किस फैसले से अपने लाखों यात्रियों को राहत दे सकता है दिल्ली मेट्रो
पीक आवर में मेट्रो यात्रियों को आती है दिक्कत।

नई दिल्ली। Delhi Metro News: कोरोना वायरस संक्रमण के चलते बंद हुई दिल्ली मेट्रो का संचालन दोबारा शुरू हुए 2 महीने पूरे हो चुके हैं। कोरोना के कारण बंद हुई दिल्ली मेट्रो रेल निगम की ट्रेनों का संचालन 7 सितंबर से शुरू हुआ था। इस बीच 2 महीने के अंतराल में दिल्ली-एनसीआर की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो में यात्रियों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है, लेकिन ज्यादातर मेट्रो स्टेशन के ज्यादातार गेट बंद होने से लाखों मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रोजाना पीक आवर में मेट्रो यात्रियों को दिक्कत आ रही है। यात्रियों की भीड़ के चलते लोगों को मेट्रो स्टेशन में प्रवेश के लिए 10 मिनट से लेकर 30 मिनट तक का इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार शाम को दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर यात्रियों की लंबी भीड़ देखी गई। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, यहां पर मेट्रो स्टेशन में प्रवेश करने के लिए लोगों अपनी बारी के लिए 30-40 मिनट का लंबा इंतजार करना पड़ा। बताया जा रहा है कि थर्मल स्कैनिंग और अन्य जरूरी जांच के चलते यात्रियों को मेट्रो स्टेशन के अंदर प्रवेश के लिए लंबा समय लगा। यह स्थिति सोमवार से शुक्रवार तक लगातार हो रही है। 

2 महीने के दौरान दुगुने हुए यात्री 

2 महीने के दौरान दिल्ली मेट्रो के यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। खासतौर पर पीक आवर में सुबह-शाम खूब भीड़ हो रही है। दिल्ली मेट्रो से जुड़े अधिकारियों की मानें तो सितंबर में दिल्ली मेट्रो की विभिन्न लाइनों में रोजाना तकरबीन 6 लाख यात्रियों में सफर किया। फिर महीने भर के भीतर यानी अक्टूबर महीने में मेट्रो यात्रियों की संख्या 12 लाख से ज्यादा हो गई। बता दें कि 7 सितंबर को मेट्रो की शुरुआत के दिन सिर्फ चंद हजार लोगों ने यात्रा की थी।

सिर्फ 38 फीसद गेट खोले गए हैं 

दिल्ली मेट्रो का संचालन सिर्फ 38 गेटों को खेलने के साथ शुरू हुआ, लेकिन यात्रियों की संख्या दुगुने से ज्यादा हो गई है, लेकिन गेट सिर्फ 38 फीसद ही खोले जा जा रहे है। दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर 60 फीसद से अधिक गेट बंद होने के चलते लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में मेट्रो यात्रियों को दफ्तर पहुंचने में दिक्कत पेश आ रही है। कई बार तो 20 मिनट का मेट्रो सफर तय करने में सिर्फ मेट्रो स्टेशन तक पहुंचने में 20 मिनट लग जाते हैं। मेट्रो यात्रिियों की शिकायत है कि कभी-कभी तो मेट्रो स्टेशन में ही प्रवेश के लिए 30 मिनट तक लाइन में लगना पड़ जाता है। लोगों का कहना है कि कम से कम पीक आवर में कुछ और गेट खोले जाएं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम को भी यात्रियों की दिक्कत समझनी चाहिए।

यह भी जानें

केंद्र सरकार की गाइडाइन के मुताबिक, 7 सितंबर से दिल्ली मेट्रो का चरण बद्ध तरीके से परिचालन शुरू हुआ था। पहले दिन कुछ हजार लोगों ने ही यात्रा की थी।  14 सितंबर तक मेट्रो के कुल 389 किलोमीटर से अधिक के नेटवर्क पर परिचालन शुरू किया गया था। अक्टूबर महीने में रोजाना तकरीबन 17 हजार लोग स्मार्ट कार्ड खरीद रहे हैं।  मेट्रो स्टेशनों पर टोकन बंद कर दिया गया है। मेट्रो यात्रा के दौरान आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य है। मास्क लगाना जरूरी है। इसके उल्लंघन पर सैकड़ों यात्रियों का चालान हो चुका है।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो

chat bot
आपका साथी